- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
Day: January 22, 2024
भारत ने कैशलेस भुगतान में अमेरिका को दी पटखनी, भारतीयों का जीवन हुआ आसानः जयशंक
नाइजीरिया दौरे दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने कैशलेस भुगतान में अमेरिका को बहुत पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तीन सालों में जितना कैशलेस लेनदेन करता है, भारत एक महीने में ही उतना भुगतान करता है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय नागरिक का जीवन आसान हो गया है और ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने बहुत गहरे तरीके से टेक्नोलॉजी को अपनाया है। आज बहुत कम लोग नकद भुगतान करते हैं और बहुत कम लोग नकदी स्वीकार करते हैं। जयशंकर ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया […]
पूरे अमेरिका के मंदिरों में मनाया गया अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव
वाशिंगटन: अमेरिका में सैकड़ों की संख्या में मंदिरों और सामुदायिक संस्थाओं ने सोमवार को अयोध्या में ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। अमेरिका की विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को यहां पूरे देश में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं समुदाय के कई सदस्य इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर इकट्ठा हुए। उन्होंने आने-जाने वाले लोगों को लड्डू बांटे। साथ ही टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीरें और दृश्य भी प्रदर्शित किए गए। वाशिंगटन में वर्जीनिया […]
5 साल की बच्ची की Heart Attack से मौत..बिस्तर पर मां के साथ मोबाइल पर देख रही थी कार्टून
यूपी के अमरोहा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली के हथाईखेड़ा गांव में कामिनी नाम की 5 वर्षीय लड़की की अपने मोबाइल फोन पर कार्टून देखते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खबरों के मुताबिक वह बिस्तर पर अपनी मां के बगल में लेटी हुई कार्टून देख रही थी कि तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी और आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ‘मृत घोषित’ कर दिया। हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र कुमार ने […]
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 50 वाद्ययंत्रों से बजाई गई मंगल ध्वनि, भक्ति में डूबे हुए दिखे आमंत्रित लोग
अयोध्या में सोमवार को नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर के करीब 50 वाद्ययंत्रों से ‘मंगल ध्वनि’बजायी गयी। अयोध्या के प्रसिद्ध कवि यतींद्र मिश्र ने इन सभी वाद्ययंत्रों को एक सुर में संयोजित किया था और नयी दिल्ली स्थित संगीत नाटक अकादमी ने संगीत को लयबद्ध करने में सहयोग किया था। इन वाद्ययंत्रों में उत्तर प्रदेश से पखावज, बांसुरी और ढोलक, कर्नाटक से वीणा, पंजाब से अलगोजा, महाराष्ट्र से सुंदरी, ओडिशा से मर्दला, मध्य प्रदेश से संतूर, मणिपुर से पुंग, असम से नगाड़ा और काली तथा छत्तीसगढ़ से तंबूरा शामिल किया गया था। भगवान के […]
बीते 24 घंटे में कोरोना के 203 नए मामले आए सामने, 2 लोगों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 203 मामले दर्ज किए गए जबकि इस बीमारी के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,034 हो गई है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। इनमें से एक व्यक्ति की केरल में, जबकि दूसरे की महाराष्ट्र में मृत्यु हुई। पिछले साल पांच दिसंबर तक कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या घट कर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन वायरस के नये उपस्वरूप जेएन.1 तथा सर्दी […]
प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मुस्लिम महिला ने दिया बेटे को जन्म, ‘राम रहीम’ रखा नाम
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को फिरोजाबाद में एक मुस्लिम परिवार में जन्मे बच्चे का नाम भगवान राम के नाम पर रखा गया। वहीं संभल जिले के चंदौसी में एक अस्पताल के प्रसूति कक्ष में भगवान राम का एक लघु मंदिर बनाया गया है। फिरोजाबाद के महिला अस्पताल में मुस्लिम परिवार के यहां जन्मे एक बच्चे का नाम ‘राम रहीम’ रखा गया है। राम रहीम रखा नाम महिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नवीन जैन ने बताया, “ प्रसूता का नाम फरज़ाना है और आज उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की दादी […]
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर SpiceJet का धमाकेदार ऑफर, ₹1622 में करें अयोध्या की हवाई यात्रा
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश भक्तिमय है। अब हर कोई भगवान राम के दर्शन को आतुर है। इस मौके को भुनाने के लिए देश सभी एयरलाइन अपने-अपने तरीके से जुटी हुई है। कई तरह के ऑफर भी निकाल रही है। अब एयरलाइन ने लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए सस्ते में अयोध्या पहुंचाने का ऑफर दिया है। ये ऑफर स्पाइसजेट की ओर से आया है। कंपनी मात्र 1622 रुपए में अयोध्या में पहुंचाने का ऑफर दे रही है। टिकटों की सेल आज यानी 22 जनवरी से शुरू हो चुकी है जोकि करीब एक हफ्ता यानी 28 जनवरी […]
‘मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं’, रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने कहा
भगवान रामलला आज अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं, इसी के साथ ही 500 वर्षों को इंतजार समाप्त हो गया है। पीएम मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और देश-विदेश में लाखों रामभक्त इसके साक्षी बने। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक भी सामने आई है, जिसके देखने के बाद भक्त मंत्रमुग्ध हो गए हैं। प्रभु राम की मूर्ति को अरुण योगीराज द्वारा बनाया गया है। उन्होंने ने खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति बताया है। अयोध्या में राम […]
शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में फिर से बढ़ाई छुट्टियां
कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों में फिर से छुट्टियां बढ़ा दी गई है। अवकाश बढ़ाने के साथ ही अब स्कूल 27 जनवरी के बाद ही खुलेंगे। कड़ाके की सर्दी के बीच चंडीगढ़ के स्कूलों में फिर से छुट्टियां बढ़ा दी गई है। राज्य में अत्यधिक ठंड के कारण रविवार को स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को बढ़ाया गया है। निदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा आदेश जारी किया गया। शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में 27 जनवरी तक की छुट्टी बढ़ा दी गई है। 22 जनवरी से 27 जनवरी तक 5वीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 6th class से ऊपर […]
राम लला टेंट में नहीं, अब भव्य मंदिर में रहेंगे: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अपने संबोधन की शुरुआत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ से की। पीएम मोदी ने कहा कि राम लला टेंट में नहीं, अब भव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है, आज हमें राम का मंदिर मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं, हमारे पुरुषार्थ में कुछ तो कमी रह गई होगी, हमारी तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतने सदियों तक मंदिर निर्माण नहीं कर पाए… आज वह कमी […]
राम लला के चरणों में PM Modi ने किया साष्टांग दंडवत, भक्तिमय हुआ माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति की आरती की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंदिर में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया गया। प्रधानमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठानों का नेतृत्व किया। भगवान राम के बाल स्वरूप (श्री राम लला की मूर्ति) को मंदिर के भूतल पर मुख्य गर्भगृह में रखा गया है। पी.एम. मोदी ने भगवान राम की परिक्रमा की और उन्हें दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने साधुओं से आशीर्वाद भी लिया। समारोह में आर.एस.एस. प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल […]
विराट कोहली ने भारतीय टीम को दिया बड़ा झटका, अचानक लिया ये फैसला
क्रिकेटर विराट कोहली ने भारतीय टीम को एक बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के शुरुआती दो मुकाबलों से निजी कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने BCCI को भी दे दी। अब देखना यह बाकी है कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारतीय टीम कोहली के बगैर कैसा प्रदर्शन करती है। बता दें कि बीसीसीआई ने विराट कोहली को लेकर एक प्रेस रिलीज़ जारी की, जिसमें भारतीय बैटर के नाम वापस लेने के कारणों का खुलासा किया गया।प्रेस रिलीज़ में लिखा गया, […]
आनलाइन गेम के नाम खिलाए जा रहे सट्टे को रोकने को लेकर सुनवाई आज
इंदौर। इंटरनेट मीडिया पर आनलाइन गेम के नाम पर युवाओं को लगाई जा रही सट्टे की लत को चुनौती देने वाली जनहित याचिका में सोमवार को सुनवाई होना है। याचिकाकर्ता के आरंभिक तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार, केंद्र शासन और आनलाइन गेम खिलाने वाली सात कंपनियों को नोटिस जारी कर पूछा था कि उनके पास आनलाइन गेम के नाम पर खिलाए जा रहे सट्टे को रोकने के क्या इंतजाम हैं। सोमवार को शासन और अन्य पक्षकारों को जवाब देना है। हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका विनोद द्विवेदी ने दायर की है। वे स्वयं ही पैरवी भी […]
ओरछा में श्री राम राजा मंदिर में जगमगाए 5100 दीपक, सीएम डॉ मोहन यादव और शिवराज ने साथ में की पूजा
टीकगमढ़, ओरछा। भगवान श्रीराम प्रभु आज अयोध्या के मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस मौके पर ओरछा में भी विविध आयोजन किए जा रहे हैं। श्री राम राजा मंदिर में 5,100 मिट्टी के दीपक जलाए गए। यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साथ बैठकर विशेष पूजा की। संपूर्ण धरा राममय, चहुँ ओर राम की गूँज। राम नाम से धन्य हुआ, जीवन का हर क्षण। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के पुनीत अवसर पर प्रभु श्रीराम की पावन नगरी ओरछा भी नवप्राणित हुई। उल्लेखनीय है कि जब-जब अयोध्या की बात उठती है, तो बुंदेलखंड की अयोध्या […]
जंगल में अब बफर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अलग से मिलेगा बजट
भोपाल। मध्य प्रदेश के जंगलों में कोर क्षेत्र के अलावा अब बफर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार अलग से बजट उपलब्ध कराएगी। अब तक नेशनल पार्कों एवं टाइगर रिजर्व की गेट मनी से मिलने वाली राशि विकास निधि से ही बफर क्षेत्रों में विकास कार्यों होते हैं, लेकिन यह राशि पर्याप्त नहीं हो पाती है। इसीलिए वन विभाग के वार्षिक बजट में बफर क्षेत्रों के विकास के लिए भी अलग से बजट लाइन बनेगी। जंगलों के बफर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां होती हैं और वन एवं राजस्व ग्राम स्थित रहते हैं। इनमें सड़कें, पुल-पुलियां, रपटें और अन्य सार्वजनिक […]


शेयर करें







