- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
Day: January 13, 2024
शिवराज का आना और मेंदोला का न जाना
इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का एक बयान इन दिनों काफी चर्चा में है। उन्होंने कहा था कि पद से हटो तो पोस्टरों से फोटो ऐसे गायब होते हैं जैसे गधे के सिर से सींग। उनके इस बयान को पिछले दिनों उनकी इंदौर यात्रा के दौरान भी महसूस किया गया। पिछले दिनों वे अचानक इंदौर आए। एयरपोर्ट पर देर रात उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। शिवराज का स्वागत करने वालों से ज्यादा चर्चा इस बार एयरपोर्ट पर न पहुंचने वालों की हो रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री रहते शिवराज का स्वागत करने में सर्वोपरि रहने वाले विधायक रमेश मेंदोला […]
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर तीन गुना बढ़ी दियों की बिक्री, अहमदाबाद में बने 15 करोड़ से अधिक मिट्टी के दिये 22 जनवरी को देशभर में होंगे प्रज्वलित
अहमदाबाद। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य और राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसके लिए अयोध्या के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं। अहमदाबाद के सरखेज और बाकरोल का में 200 से ज्यादा परिवार मिट्टी के उत्पाद बनाने के बजाय केवल मिट्टी के लाखों दीये बना रहे हैं। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा में देशवासियों से अनुरोध करते हुए कहा था, ”22 जनवरी को पूरा देश घर-घर दीपक जलाएं और भगवान श्री राम के आगमन का स्वागत करें।” इसके बाद देशभर में मिट्टी के […]
तंबुओं में बस गया सुंदर ‘तीर्थ क्षेत्र पुरम’, 20 हजार भक्तों के ठहरने की व्यवस्था, ये मिलेगी सुविधाएं
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सज गई है। हजारों-लाखों राम भक्तों के ठहरने के लिए अयोध्या में एक अलग तंबुओं का सुंदर शहर ‘तीर्थ क्षेत्र पुरम’ तैयार किया गया है, जिसमें करीब 20 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। ‘तीर्थ क्षेत्र पुरम’ के व्यवस्था प्रमुख और विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि 10 जनवरी से ही यहां राम भक्तों के लिए ठहरने की व्यवस्था शुरू हो गई है। 22 जनवरी के बाद यहां और बेड बड़ा दिए जाएंगे, ताकि भक्तों को किसी भी तरह […]
पत्नी शारीरिक अंतरंगता से मना करे तो इस आधार पर पति को मिल सकता है तलाक, MP हाई कोर्ट की टिप्पणी
जबलपुर। मप्र हाई कोर्ट ने अपनी महत्वपूर्ण टिप्पणी में कहा कि शादी के बाद यदि पत्नी पति के साथ अंतरंगता से मना करे तो यह रवैया मानसिक क्रूरता की परिधि में रखे जाने योग्य है। इस तरह के प्रकरण में पति को तलाक मिल सकता है। उसकी तलाक की अर्जी वैध मानी जाएगी। लिहाजा, इस मामले में ट्रायल कोर्ट को अपना फैसला सुनाते समय मानसिक क्रूरता साबित होने के बिंदु को गंभीरता से लेना था। प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने कहा कि यही नहीं तलाक के प्रकरण में पत्नी का कोर्ट के निर्देश के […]
साल 2024 में इस दिन पड़ रही है संकष्टी चतुर्थी, जानिए सही तिथि और पूजा विधि
इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। चतुर्थी महीने में दो बार आती है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से भगवान गणेश की पूजा करने से उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि साल 2024 में किस-किस दिन संकष्टी चतुर्थी पड़ रही है। संकष्टी चतुर्थी 2024 लिस्ट द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी : 28 फरवरी, 2024 भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी : 28 मार्च, 2024 विकट संकष्टी चतुर्थी : 27 अप्रैल, 2024 एकदंत संकष्टी चतुर्थी : 26 मई, 2024 कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी : 25 जून, 2024 गजानन संकष्टी चतुर्थी : 24 […]
I.N.D.I.A Meeting: खरगे ने कहा- सीट बंटवारे पर हुई सकारात्मक चर्चा, शरद ने बताया नीतीश के संयोजन न बनने का कारण
नई दिल्ली। शनिवार (31 जनवरी 2024) को I.N.D.I गठबंधन की वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का अध्यक्ष बना दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन के संजोयक बनने से मना कर दिया है। बैठक में I.N.D.I गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत भी हुई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन के सभी साथियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। सभी मुद्दों को उठाने का सही अवसर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय समन्वय […]
जंगल में चल रहा स्कूल और छात्रावास, बाल आयोग को निरीक्षण मिली कई अनिमितताएं
Bhopal News: राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने समरधा के जंगल के बीच चल रहे स्कूल और छात्रा वास का निरीक्षण किया। यहाँ 100 एकड़ से बड़े क्षेत्र में कई अनिमितताएं मिली है। यह स्कूल सीबीएसई होने का दावा करता है लेकिन मप्र बोर्ड से चल रहा है। बच्चों को ईसाई प्रार्थना कराई जाती रही है तो कर्मचारियों को बाइबल पढ़ने को मजबूर किया जाता है। यहा निरीक्षण के पूर्व बाइबल जला दी गईं अधजली किताबें बरामद किया गया।
कार सेवा के बाद करवाई थी FD, 30 साल बाद 21 गुना बढ़ी राशि, अब मंदिर निर्माण के लिए की दान
टीकमगढ़। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति अभियान तीन चरणों में चला, जिसको लेकर टीकमगढ़ से कई कार सेवक सामने आए, जिन्होंने विभिन्न तरीकों से यहां पर कार सेवक की भूमिका निभाई। इसमें टीकमगढ़ के कार सेवकों ने विजय जुलूस के दौरान बचे हुए रुपये 1992 में बैंक में फिक्स डिपाजिट के तौर पर जमा कर किए थे। वहीं टीकमगढ़ के कार सेवक सरजू सिंह चौहान ने यह एफडी से प्राप्त ब्याज सहित 21 गुनी राशि श्रीराम जन्मभूमि न्यास अयोध्या को सौंप दी है, जिसकी रसीद भी वहां से कार सेवक को भेज दी गई। गौरतलब है कि अयोध्या में रामलला की प्राण […]
भगवान शिव का यह एक मंत्र टाल सकता है अकाल मृत्यु, जान लें जाप करने के नियम
इंदौर। किसी भी देवी-देवता की पूजा के लिए मंत्र जाप सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। भगवान शिव को समर्पित महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन इसके अलावा आपको इस मंत्र के जाप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम भी जानने चाहिए। ताकि आपको इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ इस मंत्र का अर्थ यह है – हम भगवान शिव की पूजा करते हैं, जो त्रिनेत्रधारी हैं, सुगंधित हैं और पूरी दुनिया का पालन-पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के […]
महीने में दूसरी बार मनेगी दीपावली, रामोत्सव में वासंती होंगे इंदौर के बाजार
इंदौर। ऐसा पहली बार होगा, जब दो माह के भीतर ही इंदौर के बाजारों में दूसरी दीपावली का उत्सव मनेगा। रामोत्सव का उल्लास इंदौर के परंपरागत बाजारों में भी छाएगा। बड़े बाजार सात दिन वासंती रंग में रंगे नजर आएंगे। ग्राहकों को दीपावली-सा अनुभव देने के लिए खरीदारी के अनुभव में भी सत्कार और विशेष छूट का खास रंग भरने जा रहे हैं। वैवाहिक सीजन होने से बिक्री के लिहाज से भी राम-पर्व खास होता दिख रहा है। दीप पर्व का उत्सव भले ही पांच दिवसीय होता है, लेकिन रामोत्सव की दीपावली सात दिन मनाई जाएगी। 15 जनवरी से इंदौर […]
ये है भोपाल की गली परी बाजार, जहां सिर्फ बेगमों, शहजादियों को आने की थी छूट, वहां अब सब कुछ उजाड़
भोपाल। नवाबों और झीलों की नगरी भोपाल में समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदल गया। नवाबी दौर में इस नगरी की शान रही ऐतिहासिक इमारतें व अन्य विरासतें धीरे-धीरे अपनी पहचान खोती जा रही हैं। ऐसी ही एक विरासत है, पुराने शहर की गली परी बाजार, जहां कभी सुंदरियों का मेला लगा करता था। शहजादियों को ही इसमें आने की इजाजत होती थी। सभी तरह के इंतजाम महिलाओं के हाथों में हुआ करते थे। झांक भी नहीं सकते थे पुरुष यही कोई डेढ़ सौ साल पुराने इस बाजार में बेगम शाहजहां ने नवाब शहजादियों और बेगमों के लिए खास पर्दे […]
लोहड़ी पर्व क्यों मनाते हैं, किन चीजों का रखें ध्यान, जानें दिलचस्प बातें
नई दिल्ली। लोहड़ी का पर्व देश के मुख्य पर्वों में से एक है। यह आमतौर पर सिख समुदाय का एक विशेष त्योहार है, लेकिन अब देश के बाकी हिस्सों में भी इसको धूमधाम से मनाया जाने लगा है। यह मकर संक्रांति से पहले मनाई जाती है। 13 जनवरी को आग के चारों ओर परिक्रमा कर लोहड़ी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से लोहड़ी के बारे में जानकारी दी है। भारत में लोहड़ी मनाने का कारण लोहड़ी का त्योहार नई फसल के कटाई के दौरान बड़ी ही खुशियों से मनाया जाता है। पंजाब खेती प्रधान राज्य है। यहां के […]
मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की विशेष आरती देगी लाभ, सभी कार्य होंगे सफल
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।। ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।। सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।। अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।। ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।। ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।। फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।। ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।। संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।। गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।। ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।। देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।। स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना […]
पीएम मोदी आज करेंगे देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन, पढ़िए विशेषताएं
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही पीएम मोदी मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे। इस समुद्री पुल के कारण 2 घंटे का सफर 20 मिनट में तय हो जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां दोपहिया के साथ ही ऑटो चालकों को भी अनुमति नहीं होगी। यही कारण है कि यहां 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन दौड़ पाएंगे। Atal Bihari Vajpayee Sewri-Nhava Sheva Atal Setu पुल का आधिकारिक नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु […]
ठाणे के खोनी पलावा इलाके में आग की चपेट में आई पूरी इमारत, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद
मुंबई। डोंबिवली के पास खोनी पलावा में एक इमारत में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। #WATCH | Maharashtra: A massive fire broke out in a building at Khoni Palava near Dombivli. Four fire tenders are present at the spot. No casualty reported yet. (Video Source: Thane Municipal Corporation) pic.twitter.com/jxUmZbeUp3 — ANI (@ANI) January 13, 2024


शेयर करें







