- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
- खंडवा:खंडवा नगर निगम ने संभाली चारखेड़ा और सर्किट हाउस जल संयंत्रों की कमान, अब नहीं होगी पानी की किल्लत
- खंडवा:कांग्रेस संगठन को मजबूत करने खंडवा आ रही हैं उषा नायडू, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी चर्चा
- खंडवा:खंडवा में जीतू पटवारी का विशाल किसान सम्मेलन 7 फरवरी को, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
- बिहार:Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
- दिल्ली/NCR:Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी की चेतावनी
- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
- खंडवा:खंडवा नगर निगम ने संभाली चारखेड़ा और सर्किट हाउस जल संयंत्रों की कमान, अब नहीं होगी पानी की किल्लत
- खंडवा:कांग्रेस संगठन को मजबूत करने खंडवा आ रही हैं उषा नायडू, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी चर्चा
- खंडवा:खंडवा में जीतू पटवारी का विशाल किसान सम्मेलन 7 फरवरी को, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
- बिहार:Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
- दिल्ली/NCR:Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी की चेतावनी
Day: December 20, 2024
संसद धक्का-मुक्की कांड: क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR भी सौंपी गई
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान परिसर में हुई धक्का-मुक्का मामले को लेकर विवाद जारी है. इस मामले के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही है. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि संसद में हुई धक्का-मुक्की विवाद की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. क्राइम ब्रांच विवाद को लेकर दोनों ही पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस, की शिकायतों की जांच करेगी. साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर भी क्राइम ब्रांच को सौंपी दी गई है. साथ ही इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग […]
एक देश-एक चुनाव के लिए JPC घोषित, पीपी चौधरी बने अध्यक्ष, 27 लोकसभा और 12 राज्यसभा सांसद शामिल
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर लोकसभा सचिवालय ने संयुक्त संसदीय समिति (JPC) घोषित कर दिया है. जेपीसी में लोकसभा से 27 सदस्य और राज्यसभा से 12 सदस्य शामिल हैं. बीजेपी सांसद पीपी चौधरी को जेपीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस तरह से देखें तो जेपीसी में कुल सदस्यों की संख्या 39 रहेगी. केंद्र की मोदी सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मंगलवार को लोकसभा में बिल पेश किया था. इस समिति में लोकसभा के जिन 27 सदस्यों को शामिल किया गया है उसमें पीपी चौधरी के साथ सीएम रेशम, बांसुरी स्वराज, पुरुषोत्तम भाई रुपाला, अनुराग सिंह […]
रील से रियल लाइफ में मिले, हो गया एक-दूसरे से इश्क; धर्म भी नहीं रोक पाया… गुंजन बिहारी और मुस्कान की लव स्टोरी
सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का जुनून आजकल आम हो चुका है. इसके जरिए कई तरह की दिलचस्प कहानियां सामने आती रहती हैं. ऐसी ही एक कहानी बिहार के नालंदा जिले से आई है, जहां एक युवक-युवती की मुलाकात और प्रेम एक अलग ही कहानी बनकर उभरी. इस कहानी में खास बात यह है कि ये दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं, लेकिन सोशल मीडिया ने उन्हें एक साथ ला दिया. गुंजन भारती, जो लखीसराय जिले के रहने वाले हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे. एक दिन उनकी मुलाकात मुस्कान प्रवीण से हुई, जो मुजफ्फरपुर की रहने वाली […]
नौकर निकला चोर… ज्वेलरी शॉप से लिए 1.5 करोड़ के सोने के बिस्किट, नानी के घर छिपाए, बोला-लूट ले गए बदमाश
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शख्स ने चोरी की झूठी कहानी गढ़ी लेकिन उसका ये नाटक ज्यादा देर तक नहीं चल सका. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो शिकायकर्ता पर ही संदेह हुआ. जिसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने मामले का खुलासा कर दिया. जानकारी के मुताबिक हंसिनी ज्वैलर्स के कर्मचारी ने करोड़ों रुपए की हेरा-फेरी करने की कोशिश की थी. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन पुलिस ने करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए महज […]
कौन हैं UP के विशेष सचिव IAS रजनीश चंद्र, जिन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी बैठने की सजा
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अवमानना मामले में उत्तर प्रदेश के एक IAS अधिकारी को जो सजा सुनाई, वो चर्चा का विषय बन गई है. साहब जब कोर्ट में पेश हुए तो जज ने देखते ही कहा कि आप यहीं बैठ जाइए. जब तक कोर्ट उठ न जाए, आपको बैठे रहना है. फिर क्या था साहब भी बेचारे कोर्ट के आदेश को मानते हुए वहीं बैठ गए और जब तक कोर्ट उठ नहीं गई, वैसे ही बैठे रहे. कोर्ट ने उन पर दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया और कहा कि अगर चार जनवरी 2025 तक इसका भुगतान नहीं किया […]
महिला को पार्सल में मिली लाश, लेटर में लिखा- 1.30 करोड़ दो, वरना यही अंजाम तुम्हारा भी होगा
आंध्र प्रदेश में एक महिला को पार्सल मिला है जिसमें कोई सामान नहीं मिला बल्कि एक लाश निकली है. जी हां, पार्सल में एक डेडबॉडी. इतना ही नहीं उस डेडबॉडी के साथ एक लेटर भी मिला है जिसमें लिखा है कि अगर महिला ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये नहीं दिए तो अंजाम ऐसा ही होगा. इस बात से घबरा कर महिला ने पूरी जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर लाश को बरामद कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. राज्य के वेस्ट गोदावरी जिले के येंदागंडी गांव में रहने वाली […]
‘शादी करोगी मुझसे’… छात्रा ने किया इनकार तो घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर
महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने बीए फाइनल की छात्रा को घर में घुसकर गोली मार दी. यह घटना विशाल नगर इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. आरोपी हरिश्चंद्र वारदात को अंजाम देने के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. छात्रा के पिता राकेश कुशवाहा ने बताया कि उनकी बेटी वंदना को आरोपी पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा था. परिवार ने समाज में बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. घटना के दिन परिवार के सदस्य बाजार […]
नए साल पर नैनीताल, कानाताल, औली, रानीखेत और मसूरी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. बड़ी संख्या में पर्यटक क्रिसमस और नए साल पर हिल स्टेशनों पर जाकर बर्फबारी का मजा लेने के इंतजार में बैठे हैं. लेकिन इस बार बदलते मौसम से उन्हें मायूसी हो सकती है. मौसम विभाग ने क्रिसमस तक बर्फबारी की संभावना से इनकार किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड में 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. नए साल से पहले बर्फ गिरने की आशंका जताई जा रही है. उत्तरखंड मेंदिन में चटक धूप तो रात में लोग ठिठुरन भरी ठंड का सामना कर रहे हैं. दिसंबर की शुरुआत में […]
क्या मुंबई के आरे जंगल में और पेड़ काटने का प्रस्ताव है? SC का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई के आरे जंगल में पेड़ काटने को लेकर जानकारी ली है. शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह बताए कि क्या मुंबई के आरे जंगल में और पेड़ों को काटने का कोई प्रस्ताव है. पीठ ने पक्षकारों को निर्देश दिया कि वे फरवरी के दूसरे सप्ताह तक अपनी दलीलें पूरी कर लें, ताकि महाराष्ट्र सरकार के वकील इस मुद्दे पर बयान दे सकें. महाराष्ट्र सरकार की ओर से जब सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों के मन में जनहित है. चो वही, जस्टिस अभय एस ओका […]
दिल्ली के नरेला में मर्डर! अपार्टमेंट में घुसे 4 लोग, चाकू घोंपकर की शख्स की हत्या
राजधानी दिल्ली के नरेला में एक शख्स की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया है कि आज शाम करीब 6:28 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि अपार्टमेंट में एक युवक की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. दरअसल नरेला के पॉकेट-18 हिंद अपार्टमेंट में शख्स की हत्या की जानकारी पुलिस को मिली. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां फ्लैट […]
हाथरस सत्संग भगदड़: SIT ने कोर्ट में पेश की 3200 पन्नों की जांच रिपोर्ट, 121 लोगों की हुई थी मौत; 11 लोग हुए थे गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोले बाबा की सत्संग में हुई भगदड़ के दौरान 121 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं इस मामले की जांच के लिए एसआईटी और न्यायिक आयोग का गठन किया गया था. घटना का जिम्मेदार कौन, इसका फैसला कोर्ट जरूर करेगा लेकिन उससे पहले सरकार ने जांच के लिए एसआईटी टीम और न्यायिक आयोग का गठन किया था. जिसमें एसआईटी की टीम ने 3200 पेज की जांच रिपोर्ट कोर्ट को सब्मिट किया है. वहीं न्यायिक आयोग द्वारा भी सभी के बयान दर्ज किए गए हैं, इस मामले […]
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR; ESIC हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर ने कर लिया सुसाइड
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ईएसआईसी हॉस्पिटल में कार्यरत असिस्टेंट डायरेक्टर प्रकाश चंद लोडवाल ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना तब हुई, जब उन पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा और पंतनगर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार, पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित ईएसआईसी हॉस्पिटल कैंपस में प्रकाश चंद लोडवाल के खिलाफ उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी थी. महिला ने आरोप लगाया था कि प्रकाश चंद ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की. महिला ने दावा किया कि उसके पास इस घटना के साक्ष्य […]
अतिवादिता छोड़कर धर्म का मध्यम मार्ग लेकर चलना है… संघ प्रमुख मोहन भागवत का नया बयान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के ‘हिंदुओं के नेता’ बनने वाले बयान को अब हर तरफ समर्थन मिल रहा है. इस बीच उन्होंने एक और बड़ा बयान दिया है. भागवत ने कहा किसभी बातों की अतिवादिता छोड़कर हमें धर्म का मध्यम मार्ग लेकर चलना है. शास्त्र लिखते वक्त उनमें मानव धर्म लिखा गया. अब उस धर्म को दुनिया भूल गई. विश्व शांति की घोषणा करके हमें बताया जाता है लेकिन वहां (विश्व के अन्य देशों में) अल्पसंख्यकों की क्या स्थिति है. ये विश्व शांति की बात करते हैं. भारत की परंपरा रही है और हमने तीन हजार साल […]
सड़क पर सहमा देने वाला हादसा, CCTV में कैद हुआ जयपुर का खौफनाक मंजर
जयपुर में अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एलपीजी गैस से भरे टैंकर से एक ट्रक टकरा गया. इससे करीब एक किलोमीटर के इलाके में आग की लपटें फैल गई और 40 कारें इसमें जलकर स्वाहा हो गईं. हादसे में अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 32 लोग बुरी तरह से झुलसे हैं जिनका इलाज चल रहा है. इस हादसे के अब सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं जिसमें खौफनाक मंजर रिकॉर्ड हुआ है. फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गैस लीक हुई इसके कुछ सेकंड्स बाद उसमें आग लगी है. हादसे में 32 लोग गंभीर […]
रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा खुद से किया 12 साल पुराना वादा, इसलिए ले लिया संन्यास!
18 दिसंबर 2024 का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए जितनी राहत लेकर आया, उससे बड़ा दर्द दे गया. एक तरफ टीम इंडिया ने ब्रिसबेन टेस्ट में हार टालते हुए ड्रॉ हासिल किया. इसने टीम के साथ ही फैंस को सुकून तो दिया लेकिन इसके बाद तुरंत ही रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर पूरे देश को चौंका दिया. भारत के महानतम स्पिनर्स और ऑलराउंडर्स में से एक अश्विन ने सीरीज के बीच में ही ये हैरान करने वाला फैसला लिया. इसके बाद से हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर अश्विन ने ऐसा क्यों किया? शायद इसकी […]




शेयर करें

