[smtv_header]
×
Full View
▶ Autoplay
🔥 ट्रेंडिंग

24 घंटे में 95 हजार नए मामले, 72939 मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीचे 24 घंटों के दौरान 95 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,172 लोगों की मौत भी हुई है। इस बीच वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के एक्टीव मामलों से पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या करीब चार गुना हो गई हैं। ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 78 फीसद पर पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि देश में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में 61 फीसद सक्रिय मामले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 96,735 नए मामले सामने आए हैं इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 44 लाख 65 हजार 864 हो गया है। इसमें से 34 लाख 71 हजार 84 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 19 हजार 18 एक्टिव मामले हैं। इस महामारी से अब तक 74,935 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें बुधवार को हुई 1,107 मौतें भी शामिल हैं।

24 घंटों में 11.29 लाख टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक बुधवार को 11 लाख 29 हजार 756 नमूनों की जांच की गई। भारत उन देशों में शामिल हैं, जहां एक दिन में सर्वाधिक टेस्ट हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक 5 करोड़ 29 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हर हफ्ते ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी जुलाई के मुकाबले तीन गुना बढ़ गई है। जुलाई के तीसरे हफ्ते में कुल 1.53 लाख मरीज ठीक हुए थे, जिनकी संख्या सितंबर के पहले सप्ताह में बढ़कर 4.84 लाख से अधिक हो गई।

महाराष्ट्र में बढ़े नए केस, दिल्ली में दो लाख संक्रमित

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23,816 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 9.67 लाख से अधिक हो गया है। इस दौरान 325 लोगों की मौत भी हुई है और मरने वालों की संख्या 27,787 हो गई है। इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक छह सितंबर को राज्य में 23,350 नए मामले मिले थे। दिल्ली में भी एक दिन में पहली बार 4,039 नए केस मिले हैं। इससे पहले 23 जून को सबसे अधिक 3,947 संक्रमित पाए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी दो लाख को पार कर गया है। यहां 46 सौ से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में 6711 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 2.85 लाख को पार कर गए हैं। 66 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या भी 4,112 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में 10 हजार से अधिक मामलों का सिलसिला जारी

आंध्र प्रदेश में एक दिन को छोड़ दें तो पिछले दो हफ्ते से लगातार रोज 10 हजार से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या सवा पांच लाख से अधिक हो गई है। महाराष्ट्र के बाद पांच लाख से अधिक संक्रमितों वाला आंध्र प्रदेश देश का दूसरा राज्य है। कर्नाटक में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार नौ हजार से अधिक नए मामले मिल रहे हैं और कुल संक्रमित 4.20 लाख से अधिक हो गए हैं। केरल और तेलंगाना में भी मामले बढ़ रहे हैं। केरल में 34 सौ से अधिक और तेलंगाना में 24 सौ से ज्यादा नए केस मिले हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी?

[smtv_ad id="ad_69a834a479cf7"]

[smtv_floating_menu]
×

Welcome Back

Securely sign in to your SMTV account.

OR CONTINUE WITH

×

Choose Your Plan

Weekly Plan₹9 / $1
Monthly Plan₹29 / $9
Yearly Plan₹199 / $19
×

Payment Successful!

Your content has been successfully unlocked. You can now read the article or proceed to your account dashboard.

×

Select Payment Method

×

Pay via UPI

Scan QR or click below to pay

UPI QR Open UPI App (Mobile)
×