महू। महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गोंदा रोड पर रविवार सुबह ट्रेनिंग पर आए आर्मी अफसर ने तीन बाइक सवार और 1 पैदल महिला को टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को इंदौर के निजी अस्पताल में रेफर किया है। वहीं 1 को महू के गेटवेल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आर्मी अफसर जामगेट से पिकनिक पार्टी कर लौट रहे थे। घटना में जितेंद्र व उसके पिता मानसिंह सोलंकी को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकित जगदीश शर्मा निवासी आष्टा, जयश, सिद्दीका को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं यशोदा पत्नी श्यामलाल बामनिया का महू के गेटवेल अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी जब्त कर ली। वहीं आरोपित कैप्टन नित्यम अरोड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने कैप्टन को किया गिरफ्तार
यह खबर आपको कैसी लगी?
महू। महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गोंदा रोड पर रविवार सुबह ट्रेनिंग पर आए आर्मी अफसर ने तीन बाइक सवार और 1 पैदल महिला को टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को इंदौर के निजी अस्पताल में रेफर किया है। वहीं 1 को महू के गेटवेल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आर्मी अफसर जामगेट से पिकनिक पार्टी कर लौट रहे थे।
पुलिस ने कैप्टन को किया गिरफ्तार
घटना में जितेंद्र व उसके पिता मानसिंह सोलंकी को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकित जगदीश शर्मा निवासी आष्टा, जयश, सिद्दीका को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं यशोदा पत्नी श्यामलाल बामनिया का महू के गेटवेल अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी जब्त कर ली। वहीं आरोपित कैप्टन नित्यम अरोड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


मध्यप्रदेश



















