खंडवा। महादेवगढ़ में आयोजित होने वाली भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात को लेकर सराफा श्री गणेश मंदिर से पीले चावल देकर निमंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत सराफा क्षेत्र, बॉम्बे बाजार, स्टेशन रोड सहित अन्य क्षेत्रों में पीले चावल का वितरण कर खंडवा वासियों को भोले की बारात में शामिल होने का न्योता दिया गया।
इस अवसर पर महादेवगढ़ मातृशक्ति प्रमुख शारदा शर्मा ने बताया कि पीले चावल देकर निमंत्रण देने की परंपरा हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। वर्तमान समय में भले ही कार्ड और पत्रिकाओं का चलन बढ़ गया हो, लेकिन पूर्वकाल में पीले चावल ही सम्मान और आत्मीय निमंत्रण का प्रतीक माने जाते थे। इस परंपरा के माध्यम से आयोजन समिति द्वारा सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण किया जा रहा है।
समिति प्रमुख अर्चना अतुल अग्रवाल ने कहा कि यह आमंत्रण केवल भोले की बारात तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज जागरण का संदेश भी देता है। उन्होंने वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है। यदि समाज सजग रहेगा, तो किसी भी प्रकार की नकारात्मक प्रवृत्तियां राष्ट्र में पनप नहीं सकेंगी।
इस अभियान के दौरान शारदा शर्मा, अर्चना अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, शीतल सोनी, चेतन सोनी, रश्मि गौर, आरती दशोरे, अनिमा मंडल, भूमि ठाकुर, कुश पालीवाल, आशुतोष सोनी एवं सोनू वाधवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































