खंडवा: महात्मा ज्योतिराव फुले शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, खंडवा में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित इस ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित कंपनी ‘एयर कंट्रोल एंड केमिकल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (अहमदाबाद, गुजरात) ने शिरकत की।
इस कैंपस ड्राइव में महाविद्यालय के मैकेनिकल, आर.ए.सी. (RAC) और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 135 विद्यार्थियों ने कंपनी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य ए.पी. साकल्ले ने जानकारी देते हुए बताया कि कड़े चयन मापदंडों के बाद कुल 14 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 25,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


खंडवा


























