खण्डवा। माणिक्य स्मारक वाचनालय में ‘परंपरा’ कार्यक्रम के अंतर्गत वसन्तोत्सव के द्वितीय दिवस समापन अवसर पर रविवार को माणिक्य स्मारक वाचनालय में रात्रि 8.30 बजे से फागुन का माहौल छा गया और श्रोतागण शिवभक्ति के साथ ही होली के रंग में रंग गए।
ग्वालियर के सुजल जैन की सुरीली प्रस्तुतियां…
ग्वालियर के कलाकार सुजल जैन ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। उन्होंने निम्नलिखित भजनों और गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया:
महादेव शिव शम्भू
अखियां उन रंग लागी
रंग डारूंगी
मेरे कान्हा आये पलटकर
बाजे मुरलिया
चलो मन वृन्दावन की ओर
सांवरे आई जाइयो
माणिक्य वाचनालय समिति सदस्य प्रेमांशु जैन ने बताया कि इसके पश्चात संगीत महाविद्यालय खण्डवा के नवीन सोनी और साथियों ने कथक आधारित होली नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने गणेश वंदना, तराना अनंत, राधा और कृष्ण की लीलाओं पर आधारित ‘कान्हा रे’ पर सुंदर नृत्य का प्रदर्शन किया। फाग उत्सव के अवसर पर ठुमरी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति मुख्य कलाकार नवीन सोनी सहित उनके शिष्यों ने दी:कथक और होली नृत्य ने मोहा मन…
शिष्य कलाकार: अनुष्का फूलमाली, पायल गोलानी, शीतल काजले, अदिति नायक, आष्का पठारिया और यशी वर्मा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी उपस्थित रहे। साथ ही वाचनालय समिति के निम्नलिखित सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे:
कार्यक्रम में ये गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित…
समिति सदस्य: अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजेंद्र भार्गव, प्रेमांशु जैन, राधेश्याम पटेल, गणेश भावसार, अमर यादव, राकेश बंसल, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, आशीष चटकेले, ओमप्रकाश दशोरे, संजय भट्ट, सुनील जैन, जम्बू जैन, जितेंद्र उपाध्याय, सीमा भावसार, चारुलता यादव, राजेश यादव, आस्था चौहान, नैना चौहान, वीणा जैन, अर्चना जोशी, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, कुलदीप फरे, तरुण झंवर।
कार्यक्रम का सफल संचालन भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया एवं आभार शरद जैन ने व्यक्त किया।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































