खंडवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित विधानसभा घेराव के सन्दर्भ में, शुक्रवार को गांधी भवन में जिला समन्वय समिति, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा घेराव भोपाल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।
अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान…
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 24 तारीख को कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव में खंडवा से भोपाल हेतु अधिक से अधिक संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे यह सुनिश्चित करें। सभी अपनी-अपनी जवाबदारी लेकर कार्य को करें। श्री सिंह ने मंडलम एवं पंचायत कमेटी के गठन के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, खंडवा विधानसभा के प्रत्याशी कुंदन मालवीय, खंडवा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष राजकुमार कैथवास, पूर्व जिला अध्यक्ष ओंकार पटेल ने भी संबोधित किया।
बैठक में इन कांग्रेस नेताओं की रही उपस्थिति…
इस अवसर पर सरोज बघेल, अनिल जाधव, मनोज मंडलोई, धर्मेंद्र राठौर, संजय पाटीदार, चंदन राजपूत, अब्दुल कादिर, शहजाद पवार, सागर पवार सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा


























