खंडवा | स्थानीय एवं साहित्यिक समाचार
सद्भावना सदस्यों द्वारा शनिवार को माली कुआं स्थित कार्यालय पर ‘एक भारतीय आत्मा’, राष्ट्रीय लेखक, कवि, पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्म भूषण से विभूषित ‘कर्मवीर’ के संस्थापक पंडित स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर मंच के संस्थापक प्रमोद जैन की अध्यक्षता में माखन दादा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
🌸 ‘एक भारतीय आत्मा’ और कर्मवीर के संस्थापक को दी पुष्पांजलि
इस मौके पर मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि माखन दादा के बताए रास्ते पर चलकर हमें शताब्दी की ओर बढ़ती लोकतांत्रिक आजादी की बुनियाद को और अधिक मजबूती प्रदान करनी है। उन्होंने कहा कि खंडवा नगर के लिए यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि यह माखन दादा जैसी महान शख्सियत की कर्मभूमि रही है।
👥 ये सदस्य रहे मौजूद, व्यक्त किए अपने विचार
आयोजन के दौरान मंच संस्थापक प्रमोद जैन के साथ डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, पूर्व डीएसपी आनंद पाल तोमर, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, ललित चौरे, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, एन.के. दवे, त्रिलोक चौधरी, अनूप शर्मा, ओम पिल्ले, रजत सोहनी, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए और माखन दादा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आपको यह खबर कैसी लगी?


खंडवा


























