खैरागढ़: छुईखदान में एटीएम चोरी की वारदात का आरोपी गिरफ्तार हो गया है. खैरागढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में अरेस्ट कर लिया. यह पूरी घटना खैरागढ़ के उदयपुर स्थिति एटीएम की है. जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल की रात ग्राम उदयपुर स्थित ATM मशीन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया. सुबह जब ATM संचालक ने मशीन को बंद और क्षतिग्रस्त हालत में देखा, तो तत्काल पुलिस थाना छुईखदान में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू की. तकनीकी सबूतों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति इलाके में छिपने की कोशिश कर रहा है.सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही चंपालाल जंघेल को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने ATM में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए औजार भी बरामद कर लिए हैं आरोपी पेटीएम ATM में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे समय रहते पकड़ लिया गया. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उसे कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है- नितेश कुमार गौतम , एडिशनल एसपी, खैरागढ़ एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस इस केस की जांच में जुटी हुई है. आरोपी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है. इस तुरंत कार्रवाई से पुलिस की मुस्तैदी सामने आई है.पुलिस ने तुरंत जांच की शुरू
यह खबर आपको कैसी लगी?
खैरागढ़: छुईखदान में एटीएम चोरी की वारदात का आरोपी गिरफ्तार हो गया है. खैरागढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में अरेस्ट कर लिया. यह पूरी घटना खैरागढ़ के उदयपुर स्थिति एटीएम की है. जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल की रात ग्राम उदयपुर स्थित ATM मशीन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया. सुबह जब ATM संचालक ने मशीन को बंद और क्षतिग्रस्त हालत में देखा, तो तत्काल पुलिस थाना छुईखदान में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने तुरंत जांच की शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू की. तकनीकी सबूतों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति इलाके में छिपने की कोशिश कर रहा है.सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही चंपालाल जंघेल को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने ATM में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए औजार भी बरामद कर लिए हैं
आरोपी पेटीएम ATM में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे समय रहते पकड़ लिया गया. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उसे कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है- नितेश कुमार गौतम , एडिशनल एसपी, खैरागढ़
एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस इस केस की जांच में जुटी हुई है. आरोपी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है. इस तुरंत कार्रवाई से पुलिस की मुस्तैदी सामने आई है.


छत्तीसगढ़


























