खंडवा। स्थानांतरण किसी भी अधिकारी का शासन-प्रशासन के नियम के अंतर्गत होता है। विगत दिनों शासन द्वारा पुलिस प्रशासन में अधिकारियों के स्थानांतरण हुए। खंडवा जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अगम जैन के आदेश हुए, जिसके बाद गुरुवार दोपहर को उन्होंने अपना चार्ज ग्रहण कर लिया।
👨👩👦 संस्कार युक्त परिवार से ताल्लुक रखते हैं SP अगम जैन
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अगम जैन एक संस्कार युक्त परिवार में जन्मे हैं। उनके पिता डॉ. रामकुमार जी शास्त्री शाश्वत धाम (उदयपुर और बांसवाड़ा) शास्त्री महाविद्यालय के निदेशक हैं। वहीं, उनकी माता डॉ. ममता जैन शाश्वत धाम गर्ल्स शास्त्री महाविद्यालय की भूतपूर्व प्रिंसिपल और वर्तमान में भोपाल में नवनिर्मित ‘स्वार्थ सिद्धि महिला शास्त्री महाविद्यालय’ की अध्यक्ष एवं संचालक हैं।
🤝 अधिकारियों के साथ की बैठक, पत्रकारों से हुए रूबरू
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने चार्ज लेने के पश्चात पुलिस महकमे के साथ परिचयात्मक बैठक की और अन्य महत्वपूर्ण शासकीय बैठकों में उपस्थित हुए। इसके बाद दोपहर में उन्होंने पत्रकारों से भी रूबरू होकर जिले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
💐 सकल जैन समाज ने किया स्वागत, भेंट किया स्मृति चिह्न
शाम को सकल जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री जैन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन भटयांण, अभय जैन, सचिव नितिन सुनील जैन, राजेश जैन, दिनेश जैन, पंकज जैन महल, प्रेमांशु वकील, सुधांशु चौधरी, प्रेमांशु चौधरी, अतुल जैन, तरुण जैन, नरेंद्र जैन, मिलन जैन, चौथमल जैन, राजमल जैन, राजबहादुर जैनी, विकास बोथरा, देवेंद्र बोथरा और प्रसंग जैन सहित अन्य समाजजनों ने उन्हें सराफा स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के फोटो फ्रेम को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























