खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे प्रतिदिन दादाजी के दर्शन करने के पश्चात विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर भ्रमण करती हैं एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण करती हैं। साथ ही, विधायक निवास पर भी बैठकर क्षेत्र से आए लोगों की समस्या सुनकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करती हैं।
🤝 राठौड़ समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया आत्मीय स्वागत
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को राठौड़ समाज के नवनियुक्त पदाधिकारीगण विधायक निवास कार्यालय पहुंचे। जहां विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा सभी पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं एवं समाजहित तथा क्षेत्र के विकास विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।
🌟 ‘समाज की एकता और जनसेवा के कार्यों में निरंतर रहें सक्रिय’
इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने सभी पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व हेतु बधाई देते हुए समाज की एकता, संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























