खंडवा। “जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे, देशभक्ति-जन सेवा की इस भावना के साथ हमारी टीम जनता के सहयोग से कार्य करेगी। खंडवा में पहली बार आया हूं, मेरा दायित्व है कि हमारा जिला शांति व्यवस्था में कायम रहे।” यह बात नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने चार्ज ग्रहण करने के पश्चात कही। विगत दिनों शासन द्वारा पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया था, जिसके अंतर्गत खंडवा में पुलिस अधीक्षक एवं प्रमोशन के पश्चात डीआईजी बने श्री राय को भोपाल मुख्यालय भेजा गया, वहीं खंडवा पुलिस अधीक्षक के पद पर छतरपुर में एसपी रहे अगम जैन को खंडवा एसपी की कमान सौंपी गई। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और डीआईजी मनोज राय की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक का चार्ज ग्रहण किया।
💐 2016 बैच के IPS हैं अगम जैन, तीन दादाओं की नगरी में हुआ स्वागत
डीआईजी श्री राय ने एसपी श्री जैन का स्वागत किया। चार्ज ग्रहण करने के पश्चात समाजसेवी सुनील जैन ने पुलिस अधीक्षक श्री जैन का तीन दादाओं की नगरी खंडवा में मोती की माला पहनाकर स्वागत किया। पुलिस महकमे में हुए बड़े फेरबदल के बाद खंडवा को नया कप्तान मिल गया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अगम जैन अब जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे। प्रदेश शासन ने शनिवार रात्रि में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया था, जिसमें लगभग 50 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित हुए। खंडवा जिले में मनोज राय जी के प्रमोशन के पश्चात जिले की कमान छतरपुर में एसपी रहे अगम जैन को प्राप्त हुई है। उनके आने से पुलिसिंग में सख्ती और नए तेवर देखने को मिल सकते हैं।
🚀 ‘एक्शन मोड’ वाले अफसर की एंट्री, बदलेंगे पुलिसिंग के तरीके
अगम जैन इससे पहले छतरपुर में एसपी के रूप में पदस्थ थे, जहां उन्होंने अपनी सख्त और परिणाम देने वाली कार्यशैली से एक अलग पहचान बनाई है। अब खंडवा में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
🏢 पूर्व SP मनोज राय का प्रमोशन, भोपाल में मिली नई जिम्मेदारी
वहीं, खंडवा के मौजूदा एसपी मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद डीआईजी बनाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनके कार्यकाल को जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
⚖️ ट्रांसफर नहीं, पुलिसिंग के नए अध्याय की शुरुआत!
अफसरों के इस बदलाव को सिर्फ ट्रांसफर नहीं, बल्कि पुलिसिंग के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नए एसपी जिले में किस तरह की रणनीति अपनाते हैं और कानून व्यवस्था को किस नई दिशा में ले जाते हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























