मुंबई (अनिल बेदाग)। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए लोढ़ा फाउंडेशन ने देश के पहले निजी फंडिंग वाले थ्योरिटिकल फिजिक्स रिसर्च इंस्टीट्यूट ‘लोढ़ा थ्योरिटिकल फिजिक्स इंस्टीट्यूट (LTPI)’ की शुरुआत की है। 27 मई को मुंबई के लोढ़ा वर्ल्ड टॉवर में लॉन्च हुए इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाकर फंडामेंटल फिजिक्स में नई खोजों को बढ़ावा देना है।
🔬 नोबेल स्तर की रिसर्च, वुल्फ प्राइज विजेता प्रो. जैनेंद्र जैन करेंगे नेतृत्व
यह संस्थान नोबेल स्तर की रिसर्च को प्रोत्साहित करने के स्पष्ट विजन के साथ स्थापित किया गया है। एलटीपीआई (LTPI) का नेतृत्व विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक और वुल्फ प्राइज विजेता प्रोफेसर जैनेंद्र के. जैन करेंगे, जिनकी ‘कॉम्पोजिट फर्मियंस’ पर की गई शानदार रिसर्च ने क्वांटम फिजिक्स की दुनिया को एक नई दिशा दी है।
🌍 भारत को ज्ञान और रिसर्च की वैश्विक शक्ति बनाने का लक्ष्य
लोढ़ा फाउंडेशन के ट्रस्टी और लोढ़ा डेवलपर्स के सीईओ एवं एमडी अभिषेक लोढ़ा ने इस अवसर पर कहा, “हम मानते हैं कि उत्कृष्टता ही सबसे बड़ा प्रभाव पैदा करती है। एलटीपीआई भारत को ज्ञान और रिसर्च की वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में एक अहम भूमिका निभाएगा।” वहीं, फाउंडेशन के चीफ मेंटर आशीष कुमार सिंह ने कहा, “जब दुनिया के असाधारण दिमाग एक साथ आते हैं, तब असाधारण परिणाम जन्म लेते हैं। एलटीपीआई उसी रचनात्मक सोच का परिणाम है।”
यह खबर आपको कैसी लगी?


व्यापार




























