गाजियाबाद, 27 अक्टूबर 2026 : विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से गाजियाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंकज पंडित और प्रदेश उपाध्यक्ष कपिलदेव शर्मा ने किया। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय और अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अभिषेक सिंह को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति को संगठन के महानगर स्तर पर विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समारोह में राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमांशु धवल, पंकज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव सिंह, प्रदेश महामंत्री सोहनलाल शर्मा और उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री ओम राजपूत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा गर्व अरोड़ा, रवींद्र राहुल करण, महिला मोर्चा अध्यक्ष तोशी श्रीवास्तव और नीता राय ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

समारोह के दौरान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ नए सदस्यों का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों के संगठन से जुड़ने से कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना, नए लोगों को संगठन से जोड़ना और परिषद की संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना रहा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


दिल्ली/NCR




























