गुरुग्राम: गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में जीएमआरएल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को पत्र लिखकर मेट्रो मार्ग की सड़कों की पैमाइश करने और उसकी रिपोर्ट जल्द साझा करने का आग्रह किया है। इस रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में यातायात डायवर्जन योजना तैयार करने के साथ-साथ पानी, सीवर, गैस और बिजली लाइनों के स्थानांतरण की रूपरेखा तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का पूरा नेटवर्क दो चरणों में तैयार किया जा रहा है। पहले चरण के अंतर्गत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-9 तक मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाना है, जिसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, दूसरे चरण के तहत सेक्टर-9 से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो मार्ग का विस्तार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1662 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है और तय योजना के अनुसार इस दूसरे चरण के निर्माण कार्य को आगामी 30 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। जीएमआरएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक गबदू राम चौधरी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को पत्र भेजकर मेट्रो निर्माण के वास्ते मौजूदा सड़कों के मध्य मार्ग (सेंटर लाइन) की जरूरत पर जोर दिया है। निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग नौ मीटर चौड़ी सड़क की आवश्यकता होगी। सड़कों की पैमाइश का कार्य पूरा होने के बाद रास्ते में आने वाले सभी अवैध निर्माणों और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया जाएगा। जीएमआरएल ने एचएसवीपी से आग्रह किया है कि पैमाइश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों को अविलंब अतिक्रमण मुक्त किया जाए ताकि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निर्धारित योजना के अनुसार, सेक्टर-7, सेक्टर-5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार और सेक्टर-23A जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अत्याधुनिक मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।दो चरणों में विकसित हो रहा है ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट, 30 महीनों में पूरा होगा दूसरा फेज
सड़क पैमाइश के बाद रास्ते से हटाया जाएगा अतिक्रमण, मुख्य परियोजना प्रबंधक ने लिखा पत्र
इन प्रमुख इलाकों में बनाए जाएंगे मेट्रो स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
यह खबर आपको कैसी लगी?
गुरुग्राम: गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में जीएमआरएल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को पत्र लिखकर मेट्रो मार्ग की सड़कों की पैमाइश करने और उसकी रिपोर्ट जल्द साझा करने का आग्रह किया है। इस रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में यातायात डायवर्जन योजना तैयार करने के साथ-साथ पानी, सीवर, गैस और बिजली लाइनों के स्थानांतरण की रूपरेखा तय की जाएगी।
दो चरणों में विकसित हो रहा है ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट, 30 महीनों में पूरा होगा दूसरा फेज
उल्लेखनीय है कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का पूरा नेटवर्क दो चरणों में तैयार किया जा रहा है। पहले चरण के अंतर्गत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-9 तक मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाना है, जिसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, दूसरे चरण के तहत सेक्टर-9 से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो मार्ग का विस्तार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1662 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है और तय योजना के अनुसार इस दूसरे चरण के निर्माण कार्य को आगामी 30 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है।
सड़क पैमाइश के बाद रास्ते से हटाया जाएगा अतिक्रमण, मुख्य परियोजना प्रबंधक ने लिखा पत्र
जीएमआरएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक गबदू राम चौधरी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को पत्र भेजकर मेट्रो निर्माण के वास्ते मौजूदा सड़कों के मध्य मार्ग (सेंटर लाइन) की जरूरत पर जोर दिया है। निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग नौ मीटर चौड़ी सड़क की आवश्यकता होगी। सड़कों की पैमाइश का कार्य पूरा होने के बाद रास्ते में आने वाले सभी अवैध निर्माणों और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया जाएगा।
इन प्रमुख इलाकों में बनाए जाएंगे मेट्रो स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
जीएमआरएल ने एचएसवीपी से आग्रह किया है कि पैमाइश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों को अविलंब अतिक्रमण मुक्त किया जाए ताकि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निर्धारित योजना के अनुसार, सेक्टर-7, सेक्टर-5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार और सेक्टर-23A जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अत्याधुनिक मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।


हरियाणा




























