नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी संजीव कुमार सिंह का निधन हो गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) में रहने के दौरान उन्होंने 2016 में पठानकोट एयर फोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले की जांच का नेतृत्व किया था। वह 61 वर्ष के थे। वह इसी साल फरवरी में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने एनआइए में सात वर्षो तक काम किया था। 1987 बैच और मध्य प्रदेश कैडर के आइपीएस अधिकारी सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
जांच एजेंसी में उनके पूर्व सहयोगी और असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने उनके निधन के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, एक खराब दिन। 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिंह का डेंगू से निधन हो गया। एनआइए में मेरे परामर्शदाता हमेशा मेरे विचारों में रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। सिंह के निधन पर एनआइए ने भी शोक प्रकट किया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?



देश



























