लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के एक तस्वीर को लेकर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के बबुआ अपनी जेब में बोतल लेकर फिर रहे हैं। अब उनका जनता के सामने जब अपना असली चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है तो स्वीडन में बनी बोतल को अपनी जेब में रख करके एक नई नौटंकी करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं के घरों की दीवारों से भी देवी लक्ष्मी अब निकलने लग गई हैं। नोटों की गड्डियां अनगिनत, गिने नहीं जा रहे हैं। तीन दिन से गिने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘गिनते-गिनते सभी अधिकारी जब थक गए हैं।
दरअसल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां अखिलेश यादव ने JPNIC की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की । वहीं उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में JPNIC की दुर्दशा देखकर भी दुख होता है तथा भाजपा की विकास विरोधी सोच पर क्षोभ भी। ये परम आदरणीय जय प्रकाश का अपमान भी है स्वतंत्रता व लोकतंत्र के रक्षकों के प्रति कुठिंत भाजपाई की सोच का प्रमाण है। भाजपा स्वतंत्रता व लोकतंत्र की विरोधी है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























