रायपुर। एक दिन की रिमांड पर लिए गए कालीचरण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रायपुर से फरार होने के बाद सरेंडर करना चाहते थे। इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में कालीचरण ने कई प्रश्नों को जवाब दिए। कालीचरण से फरारी को लेकर सवाल पूछा गया। इसमें कालीचरण ने कहा कि वह बागेश्वर धाम में दर्शन के बाद एक वीडियो जारी कर खुद सरेंडर करने की तैयारी में था। इससे पहले पुलिस पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया।
समर्थक भी पहुंचे थे
गिरफ्तारी की जानकारी के बाद कालीचरण के समर्थक इंदौर और अकोला से पहुंचे। इंदौर के एक समर्थक ने बताया कि गिरफ्तार के पहले वे सब कालीचरण से मिलने के लिए पहुंचने वाले थे। इससे पहले मीडिया में गिरफ्तारी की खबरे चलने लगी। जिसके बाद सब रायपुर पहुंचे।
गांव के पड़ोसी पहुंचे कालीचरण से मिलने
कालीचरण का मूलत: गांव महाराष्ट्र के अकोला में है। वहां से पांच लोग आए थे। उन्होंने कालीचरण से जुड़ी कई अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालीचरण के भाई कि मेडिकल स्टोर की दुकान है। वहीं दो बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है। शुरू से ही वे काली के भक्त थे। गांव में भी उनको काली नाम से ही सब लोग बुलाते हैं।इससे पहले कभी किसी मामले में जेल नहीं गए हैं।
चेन्नई और खजुराहो में आश्रम
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में कालीचरण का अकसर आना जाना रहता था। सबसे ज्यादा वे चेन्नई में रहे हैं। जहां उनका आश्रम भी है। वहीं खजुराहो में भी आश्रम है। कालीचरण ज्यादा समय दोनों जगह पर बिताते हैं।



देश








शेयर करें

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































