नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में फैंस इंटरनेट का सहारा लेते हैं और उनकी फोटो या उनसे जुड़ी कोई जानकारी पता करने के लिए इंटरनेट पर सर्च करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं आपको अपने फेवरेट सेलेब्स के बारे में सर्च करना मुश्किल में भी डाल सकता है। जी हां, भारत के कई सेलेब्स का नाम Most Dangerous Celebrity List’ में शामिल किया गया है, यानी इन्हें लेकर किया गया सर्च आपके लिए दिक्कत का कारण बना सकता है।
दरअसल, भारत के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनके नाम से जुड़े कई वायरस और Malicious Sites हैं, जिसकी वजह से उन्हें खतरनाक सेलेब्स माना गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है। इसके बाद दूसरे स्थान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू, चौथे स्थान पर अनुष्का शर्मा और पांचवें स्थान सोनाक्षी सिन्हा का नाम है।



मनोरंजन




















