खंडवा। जिले के जनप्रतिनिधि अपने-अपने प्रयासों से अपने क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनकर विकास कार्य करवा रहे हैं। जिला प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन मिलकर जब सहयोग करता है, तो विकास को गति मिलती है।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के सांसद, महापौर और जिले के चारों विधायकों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता भी जिले के विकास में सहयोगी बनकर नवाचार करते हुए कई सौगातें खंडवा जिले को दे रहे हैं।
जल संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति…
कलेक्टर ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा की सक्रिय भूमिका के कारण जल संरक्षण एवं संवर्धन में खंडवा का नाम रोशन हुआ है। इसके साथ ही:
दादाजी मंदिर निर्माण: ट्रस्टियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर के प्रयासों से भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है।
ममलेश्वर लोक: ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक के निर्माण में भी जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है।
रक्तदान को लेकर भी कलेक्टर श्री गुप्ता ने सराहनीय नवाचार किए हैं, जिससे कई संस्थाएं आगे आ रही हैं। जन जागृति के लिए उन्होंने मंदिर में तत्काल दर्शन हेतु भी रक्तदान को प्रेरित किया है, जो एक अनूठी पहल साबित हो रही है।रक्तदान में नवाचार: मंदिर दर्शन के लिए किया प्रेरित…
खेल गतिविधियों के लिए खेल परिसर का प्लान तैयार…
खेल गतिविधियों में रुचि रखने वाले कलेक्टर ऋषव गुप्ता अब खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रहे हैं। शतरंज के बाद अब सिविल लाइन क्षेत्र की ‘निमाड़ नर्सरी’ में शासकीय भूमि पर खेल परिसर को व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर खंडवा का नाम रोशन कर सकें।
सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा और इंजीनियरों की टीम ने इस खेल परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान इसे किस प्रकार व्यवस्थित और अत्याधुनिक बनाया जा सकता है, इस पर विस्तृत चर्चा कर प्लान तैयार किया गया।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































