नई दिल्ली। बिग बॉस 14 की शुरुआत फुल टू ड्रामे के साथ हुई है। ग्रैंड प्रीमियर के दिन ही काफी कुछ देखने को मिला। कुछ भविष्यवाणियां हुई, तो घर को पवित्र बनाने के लिए मंत्र भी फूंके गए। इसके अलावा पहले दिन ही शो में प्रतिभागियों को टॉस्क दिए गए हैं। तूफानी सीनियर्स के इस टॉस्क में कुछ को सफ़ल हुए, तो कुछ रिजेक्ट। आइए जानते हैं पहले दिन क्या हुआ…
1. भविष्यवाणियां और राधे मां- बिग बॉस के पहले दिन शो पर ज्योतिषी पंडित जनार्दन की आए। उन्होंने प्रतिभागी निक्की तम्बोली और सलमान ख़ान के भविष्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निक्की काफी मासूम दिखती हैं, लेकिन चलाक हैं। वहीं, ज्योतिषी ने दावा किया सलमान आने वाले भविष्य में शादी नहीं करने वाले हैं। ज्योतिषी अलावा राधे मां को घर में एंट्री दी गई। लेकिन वह बस इसे पवित्र बनाने के लिए आई हैं। वह खेल में हिस्सा नहीं ले रही हैं।



मनोरंजन




















