खंडवा। राहुल गांधी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, ये दीवाने कहां चले राहुल गांधी की मैयत में, जैसे नारों के बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यालय के सामने नारे लगाते हुए राहुल गांधी के पुतले का दहन किया।
दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार शाम 5 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, महापौर अमृता अमर यादव, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पुनीत चौरसिया की उपस्थिति में युवा मोर्चा के सानिध्य में राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ केवलराम पेट्रोल पंप तिराहा एवं गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे लगाते हुए राहुल गांधी के पुतले का दहन किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
“देश को अपमानित करने का काम कर रही कांग्रेस”
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक किसी न किसी तरीके से देश को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के द्वारा दिल्ली में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना, न केवल कांग्रेस बल्कि समूचे देश के लिए शर्म की बात है। इस प्रकार के प्रदर्शन से पूरे राष्ट्र का सिर शर्म से झुका है।
विपक्ष अब देश का भी विरोध करने लगा है…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को कांग्रेस नहीं पचा पा रही है। यह शर्मनाक प्रदर्शन राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता और नेतृत्व की कमी को दर्शाता है। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि विपक्ष का काम है विरोध करना लेकिन कांग्रेस अब भाजपा का विरोध करते-करते देश का भी विरोध करने लगी है। सत्ता में बैठने के लिए कांग्रेस नए-नए हथकंडे अपना रही है लेकिन देश की जनता जानती है कि देश को सही रूप में भाजपा की सरकार ही चला सकती है।
वैश्विक मंच पर भारत की साख से चिढ़ रही कांग्रेस…
जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज एवं युवा मोर्चा के महामंत्री पुनीत चौरसिया ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट का आयोजन पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाया गया है। एक ऐसा आयोजन जिससे भारत की साख बढ़ी है। जहां एक ओर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जब दुनिया भर से सम्मान प्राप्त करता है, तब कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक हर बार देश का अपमान करने के लिए कोई न कोई नया कृत्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस अर्धनग्न प्रदर्शन और उसके पीछे की घृणित राजनीति के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































