सियोल। दक्षिण कोरियाई (South Korean) शख्स पर अधिकारियों से अपनी नौकरी और अपने बारे में तमाम ब्यौरा गलत देने का दोषी पाया गया। इसके लिए उसे 6 माह के लिए कैद की सजा दी गई है। यह जानकारी गुरुवार को योनहाप न्यूज एजेंसी ( Yonhap news agency) की ओर से दी गई। संक्रमण के मामलों को ट्रैक करने और संदिग्धों को क्वारंटाइन करने के दक्षिण कोरियाई सरकार के प्रयासों में देश के एक नागरिक ने झूठ बोलकर इसे गलत दिशा देने का प्रयास किया लेकिन समय रहते उसकी असलियत उजागर हो गई और उसे 6 माह के लिए जेल में कैद कर लिया गया।
सियोल के पश्चिम में स्थित इंचियोन (Incheon) की अदालत ने कहा कि 24 वर्षीय शख्स कंटैक्ट ट्रेस करने की प्रक्रिया को झूठ बोलकर बाधित किया है। उसने कम से कम 20 सवालों के जवाब झूठ दिए जिससे आर्थिक और सामाजिक तौर पर नुकसान हुआ है।



विदेश




















