खंडवा। खंडवा जिले के किल्लौद ब्लॉक के गांवों में पेयजल स्रोतों में अत्यधिक फ्लोराइड पाए जाने और उसके निरंतर उपयोग से उत्पन्न होने वाली गंभीर स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को पत्र सौंपा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
उत्तमपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी, कुडिया माल, बरमलाय, कुकढाल, बिल्लौद, जुनापानी, हरीपुरा, सेमरूढ, पाठाखाली, धनवानी, गुरावां एवं अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान यह पाया गया कि जिन हैंडपंपों और जल स्रोतों पर फ्लोराइड की अधिकता के कारण प्रशासन द्वारा लाल निशान लगाए गए थे, उनका उपयोग ग्रामीण आज भी कर रहे हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
उन्होंने चिंता जताई कि इन प्रदूषित जल स्रोतों का उपयोग स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी कर रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि आगामी गर्मी के मौसम में जल स्तर गिरने से सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और कम हो जाएगी, जिससे यह समस्या और अधिक विकराल रूप ले सकती है।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि पत्र के माध्यम से उत्तमपाल सिंह ने कलेक्टर से निम्नलिखित मांगें की हैं:
लाल निशान लगे सभी फ्लोराइड प्रभावित जल स्रोतों को तत्काल पूर्णतः प्रतिबंधित या बंद कराया जाए।
विद्यालयों में बच्चों हेतु सुरक्षित पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
संबंधित ग्राम पंचायतों, स्कूल प्रबंधन एवं विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए जाएं।
उत्तमपाल सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर समस्या पर जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो जिला कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।



खंडवा










शेयर करें


















































