खंडवा। उत्तर दिशा स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर का 21वां पाटोत्सव (स्थापना दिवस) धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना की।
महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल एवं मंदिर पुजारी पं. बसंत महोदय ने बताया कि मंदिर के 21वें स्थापना दिवस पर प्रातः माताजी का 6 बजे श्रृंगार, 8 बजे विशेष आरती के बाद महालक्ष्मी का किशमिश एवं केसर से अर्चन किया गया। इसके बाद देश, प्रदेश एवं शहर की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना से श्री सूक्त एवं लक्ष्मी सहस्त्रनाम द्वारा विशेष हवन के साथ ही प्रतिमा पर केसर व इत्र का मर्दन किया गया।
दोपहर भोग आरती के बाद लगभग 250 से अधिक कन्याओं का पूजन कर दक्षिणा देकर भोज कराया गया। साथ ही दिव्यांग बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। शैलेष पालीवाल ने बताया कि माता का विशेष श्रृंगार, महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ आतिशबाजी की गई। सायंकाल मंदिर में 108 दीपक प्रज्वलित किए गए।
ट्रस्ट कोषाध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने बताया कि धार्मिक आयोजन में भक्तगणों के साथ ट्रस्ट के सचिव राकेश झवर, लखनलाल नागौरी, मधुकांता खंडेलवाल, अखिलेश गुप्ता, दीपक पालीवाल, राकेश पालीवाल, शरद खंडेलवाल, चंद्रशेखर मिश्रा, मंगलेश उपाध्याय, आनंद गुप्ता, अलकेश गुप्ता, संजय शुक्ला, संतोष यादव आदि उपस्थित थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























