खंडवा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में जानकारी दी।
जिले में मतदान केंद्रों की स्थिति (कुल 1,247 केंद्र):
मांधाता विधानसभा क्षेत्र: 280 केंद्र
हरसूद विधानसभा क्षेत्र: 298 केंद्र
खंडवा विधानसभा क्षेत्र: 324 केंद्र
पंधाना विधानसभा क्षेत्र: 345 केंद्र
मतदाताओं की संख्या में 10,079 की हुई वृद्धि:
मांधाता: 2,087 नए मतदाता
हरसूद: 2,480 नए मतदाता
खंडवा: 3,365 नए मतदाता
पंधाना: 2,147 नए मतदाता
कलेक्टर ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 23 दिसंबर 2025 की स्थिति में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 9,43,613 मतदाता दर्ज थे, जो कि अंतिम प्रकाशन में बढ़कर 9,53,692 हो गए हैं।
जिले में कुल मतदाताओं का विवरण (कुल 9,53,692):
पुरुष मतदाता: 4,92,059
महिला मतदाता: 4,61,616
अन्य मतदाता: 17
विधानसभा वार मतदाताओं के आंकड़े:
मांधाता (कुल 2,09,787): पुरुष- 1,08,291 | महिला- 1,01,494 | अन्य- 2
हरसूद (कुल 2,20,532): पुरुष- 1,15,169 | महिला- 1,05,359 | अन्य- 4
खंडवा (कुल 2,46,459): पुरुष- 1,25,712 | महिला- 1,20,740 | अन्य- 7
पंधाना (कुल 2,76,914): पुरुष- 1,42,887 | महिला- 1,34,023 | अन्य- 4
सेवा मतदाताओं की स्थिति (कुल 257):
मांधाता- 33 | हरसूद- 34 | खंडवा- 132 | पंधाना- 58
प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी… कलेक्टर ने बताया कि आज अंतिम प्रकाशन के बाद भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या कटवाने के संबंध में प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। कोई भी व्यक्ति अपनी पात्रता के आधार पर सूची में निर्वाचन आयोग के एकीकृत पोर्टल पर ऑनलाइन, या बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जाकर फॉर्म 6, 7 या 8 ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित दस्तावेज संलग्न करने होंगे।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































