हजारीबागः जिले में तीन लोगों की संदिग्ध मौत के बाद राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. टीम में आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सालोमन, ज्योति सिंह मथारु के साथ सदस्य सबिता टुडू, इकरारुल हसन और बरकत अली शामिल थे. टीम ने जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने को कहा है.
पुलिस की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं थीः ज्योति सिंह मथारु
झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के हजारीबाग दौरे के बाद राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने घटनास्थल की जांच की और मृतक के परिजनों से मुलाकात भी की. आयोग के सदस्यों का कहना है कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है. बहुत जल्दी उद्भेदन भी हो जाएगा. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु ने कहा कि जिस वक्त आवेदन दिया गया था उस वक्त पुलिस की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं थी. घटना के बाद पूरे मामले की तफ्तीश वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही है. हजारीबाग एसपी अमन कुमार स्वयं इस पूरे मामले को देख रहे हैं.
जांच सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है आयोग का कहना है कि इस पूरे मामले में जो कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्य आरोपी यूट्यूबर सोहेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं. टीम के सदस्यों ने कहा कि हजारीबाग के पदाधिकारीयों से वार्ता की गई है. साथ ही जांच कहां तक पहुंची है इसकी भी जानकारी ली गई है. टीम के सदस्य ने बताया कि जांच सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है. घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री भी हजारीबाग गए थे हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 27 मार्च को पोता जंगल स्थित नदी से तीन लोगों का शव बरामद किया था. मृतकों की पहचान 27 वर्षीय आदिल हुसैन, 19 वर्षीय सानिया परवीन और खुशी के रूप में हुई है. तीनों पिछले कई दिनों से लापता थे. जिनकी तलाश परिजन कर रहे थे. गुमशुदगी की शिकायत मुफस्सिल थाना को दी गई थी. पुलिस अपनी खोज में नाकाम रही. शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हुए थे. घटना की जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी हजारीबाग पहुंचे थे और जल्द से जल्द घटना का उद्भेन करने की बात कही थी. शहजादा अनवर भी हजारीबाग पहुंचे दूसरी और कांग्रेस के स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट शहजादा अनवर भी हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने भी कहा कि यह घटना दिल को दहलाने वाली है. बहुत ही बेहरमी के हत्या की गई है. जिला प्रशासन को संवेदनशील होना चाहिए. जानकारी मिली है कि शुरुआती दौर में पुलिस संवेदनशील नहीं रही. यही कारण है कि इतनी बड़ी घटना घटी है. जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मृतक में दो युवती और एक युवक शामिल हैं. सभी पढ़ने में काफी अच्छे थे. उनके परिवार वालों की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है. आयोग की टीम ने हजारीबाग में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का मुआयना किया. साथ ही प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो.यह खबर आपको कैसी लगी?


झारखण्ड



























