खंडवा। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत ब्याज अनुदान योजना के संबंध में सोमवार शाम को विशेष डीएलसीसी (DLCC) बैठक अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में संपन्न हुई।
बैठक में सभी बैंकों के लीड बैंक मैनेजर गणेश तईकर के साथ-साथ नाबार्ड के जिला स्तरीय प्रतिनिधि, पशुचिकित्सा व उद्यानिकी विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
वार्षिक साख योजना और PMAY 2.0 की समीक्षा…
अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) गणेश तईकर ने बैठक में वार्षिक साख योजना दिसंबर 2025 तक की प्रोग्रेस एवं आगामी वार्षिक साख योजना के लक्ष्य निर्धारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के क्रियान्वयन और ब्याज अनुदान के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैंकों को निर्देश: हर शाखा में लगाएं योजना के बैनर…
अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने उपस्थित सभी बैंक अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को योजना की सही जानकारी मिले, इसके लिए:
सभी बैंक शाखाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी बैनर और पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
ब्याज अनुदान योजना के पात्र हितग्राहियों को ऋण प्रक्रिया में सहयोग किया जाए।
बैठक में शासन की विभिन्न कल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अपर कलेक्टर ने निम्नलिखित योजनाओं के लक्ष्य आगामी मार्च के पहले सप्ताह में अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए:स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्य मार्च के पहले सप्ताह तक करें पूरे…
पीएम स्वनिधि एवं पीएम विश्वकर्मा योजना
पीएमएफएमई (PMFME) योजना
टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना
भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना
बैठक के अंत में सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन योजनाओं के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें ताकि जिले के युवाओं और हितग्राहियों को समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































