खंडवा: भारत सरकार के सामाजिक न्याय और सहकारिता मंत्रालय द्वारा ‘स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन’ के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य पहल शुरू की गई है। इसके तहत आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर की तारीखें और समय: ये शिविर फरवरी माह में 12, 13, 19, 20, 26 और 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों के स्थान: जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन खंडवा जिले में दो प्रमुख स्थानों पर होगा:
ओंकारेश्वर: शांति निकेतन वृद्धाश्रम।
खंडवा: श्रीमती सावित्री बाई झंवर सेवा न्यास (केशवधाम) दिव्यांगजन बालक छात्रावास।
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ: शिविरों में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निम्नलिखित सेवाएं दी जाएंगी:
स्वास्थ्य परीक्षण और प्रकृति परीक्षण।
नैदानिक जांच (Diagnostic Tests) और रोगोपचार।
प्रौढ़ावस्था से संबंधित रोगों में आयुष सलाह।
योगाभ्यास, दिनचर्या और ऋतुचर्या की जानकारी।
निःशुल्क औषधि वितरण।


खंडवा


























