खंडवा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय खंडवा को मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने पर ‘क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम’ के लिए ISO प्रमाण पत्र क्रमांक 9001 एवं ‘एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम’ के लिए ISO प्रमाण पत्र क्रमांक 14001 प्रदान किया गया।
आईएसओ टीम, नई दिल्ली के प्रतिनिधि श्री शिवांशु तिवारी द्वारा औपचारिक रूप से यह प्रमाण पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्रीमती ममता जैन को प्रदान किया गया।
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण…
इस गौरवशाली अवसर पर सेवा कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन द्वारा दिव्यांग श्री राजू चौहान, राम सिंह चौहान और अमरदास चौहान को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। इसके साथ ही अन्य पात्र हितग्राहियों को बैसाखी एवं वाकिंग स्टिक (चलने की छड़ी) भी प्रदान की गई।
“समाज के हर कमजोर वर्ग तक पहुँचना ही असली न्याय”
प्रधान न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्याय केवल न्यायालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक कमजोर वर्ग तक पहुंचना ही सच्ची न्याय सेवा है। उन्होंने आगे कहा:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा को यह प्रमाण पत्र मिलना हमारी पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था का प्रमाण है।
हम पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन करते हुए जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सफलतापूर्वक कर रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में न्यायिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं:कार्यक्रम में ये वरिष्ठ न्यायाधीश रहे उपस्थित…
विशेष न्यायाधीश: श्री उत्सव चतुर्वेदी
प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय): श्री योगराज उपाध्याय
जिला न्यायाधीशगण: द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री अरविंद सिंह टेकाम, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री आशीष प्रताप सिंह, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी।
अन्य अधिकारी: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, सचिव (विधिक सेवा प्राधिकरण) श्री पीयूष भावे सहित पैरालीगल वालंटियर्स एवं न्यायालयीन कर्मचारी।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































