खंडवा। नगर पालिक निगम खंडवा में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले द्वारा की गई। बैठक में सामान्य प्रशासन के अंतर्गत विभिन्न प्रकोष्ठों के वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट सहित अन्य प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कर्मचारियों का NPS और पार्षदों के लिए ‘इंस्टीट्यूशनल विजिट’…
बैठक के दौरान समिति द्वारा निगम के कार्मिकों एवं नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए:
NPS अंशदान: कर्मचारियों के एनपीएस अंशदान की राशि प्रति माह समय पर उनके खातों में जमा कराने हेतु पूर्ण प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शैक्षणिक भ्रमण: शासन एवं नगरीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने हेतु पार्षदों के लिए शैक्षणिक उद्देश्य से ‘इंस्टीट्यूशनल विजिट’ आयोजित कराने का निर्णय लिया गया, जिससे वे विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली को समझ सकें।
शहर की यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक स्थलों की सुव्यवस्था को लेकर समिति ने कड़े कदम उठाने पर सहमति जताई है:अतिक्रमण पर होगी सख्ती और खुले में मांस बिक्री पर रोक…
अतिक्रमण हटाओ अभियान: निगम चौराहा, शासकीय अस्पताल, सिनेमा चौक तथा घंटाघर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सख्ती से की जाएगी।
जनस्वास्थ्य: जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहर में खुले में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नागरिकों को सहज एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नवीन निगम कार्यालय में एक समर्पित ‘हेल्प डेस्क’ की व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे नागरिकों को निगम के किसी भी विभाग तक पहुंचने अथवा सामान्य जानकारी एवं पूछताछ के लिए असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।नई हेल्प डेस्क से आसान होगी निगम की प्रक्रिया…
बैठक में इनकी रही उपस्थिति: बैठक में समिति की सदस्य श्रीमती अनीता आशीष शर्मा, श्रीमती स्वाति सुधीर साकल्ये, श्रीमती सुवर्णा धर्मेंद्र पालीवाल, श्रीमती सुधा बाई विनोद बजाज, श्रीमती काजल यादव, श्रीमती रूबी खान, उप आयुक्त एस.आर. सितोले सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































