खंडवा। खंडवा रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह एवं अपार श्रद्धा का वातावरण परिलक्षित हुआ। पूरा स्टेशन परिसर भक्तिमय नजर आया।
महापौर ने किया स्वागत और दी शुभकामनाएं
इस पावन अवसर पर खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने स्टेशन पहुंचकर तीर्थ यात्रियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्हें मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सुव्यवस्थित रही टिकट वितरण व्यवस्था
यात्रा पर जाने से पूर्व चयनित यात्रियों को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पार्वतीबाई धर्मशाला (रेलवे स्टेशन के सामने, खंडवा) में टिकटों का वितरण किया गया। यात्रा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं प्रशासन एवं संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से बेहद सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।



खंडवा









Share















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































