खंडवा | धर्म एवं स्थानीय समाचार
खंडवा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने एक बड़ा और अहम बयान दिया है। उन्होंने समाज और परिवारों को अपने बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सख्त नसीहत दी है, साथ ही हिंदू एकता के लिए अपने नए लक्ष्यों का भी ऐलान किया।
⚠️ ‘बचपन से ही बेटा-बेटी को करें सावधान, वरना…’
मोनालिसा भोंसले के मामले के संदर्भ में बोलते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “आप सभी को बचपन से ही अपने बेटा-बेटी को सावधान करना चाहिए और उन्हें सिखाना चाहिए कि कौन कैसा है। आप 15 साल की उम्र में उन्हें यह सब नहीं सिखा सकते, यह सब बचपन में ही सिखाया जा सकता है।” उन्होंने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि हमारे सभी परिवारों को अब जागना ही पड़ेगा, वरना कल किसी और की बेटी भी उसी रास्ते पर जा सकती है।
🚩 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र और 1 करोड़ परिवारों को जोड़ने का संकल्प
हिंदू एकता और समाज कल्याण पर जोर देते हुए तोगड़िया ने अपने एक बड़े संकल्प का भी जिक्र किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने देशभर में 1 लाख ‘हनुमान चालीसा केंद्र’ तैयार करने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक केंद्र से 100 परिवारों को जोड़ा जाएगा और इस तरह से कुल 1 करोड़ परिवारों को एक साथ जोड़कर मैं हिंदू एकता के लिए निकला हूं। मेरा यह पूरा अभियान और यात्रा केवल हिंदू कल्याण के लिए है।”
आपको यह खबर कैसी लगी?


खंडवा


























