खंडवा: ‘तरु पुत्र’ ख्यालीराम सेजगाय (ढसगांव) संपूर्ण निमाड़ को हरा-भरा करने का संकल्प ले चुके हैं। संकल्प के इसी क्रम को देखते हुए खंडवा जिले में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, डीआईजी मनोज कुमार राय, विधायक कंचन तन्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल (राजपाल सिंह तोमर), जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, महापौर अमृता यादव और जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने पर्यावरण प्रेमी ख्यालीराम सेजगाय को सम्मानित किया।
ख्यालीराम सेजगाय को अब तक साढ़े तीन लाख पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके निस्वार्थ योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। उनके इस जुनून की प्रशंसा करते हुए अतिथियों ने कहा कि निमाड़ अंचल को पर्यावरण की चुनौतियों से बचाने के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।


खंडवा

























