खंडवा | स्वास्थ्य एवं प्रादेशिक समाचार
श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, खंडवा ने एक बार फिर अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और कुशल चिकित्सा टीम की बदौलत एक गंभीर स्थिति वाले बुजुर्ग मरीज की जान बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है।
🧠 मस्तिष्क की झिल्ली में था गंभीर संक्रमण, डॉक्टरों ने तत्काल शुरू किया इलाज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय बुजुर्ग पीर मोहम्मद मस्तिष्क की झिल्ली में सूजन जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 27 मार्च 2026 को जिला चिकित्सालय में ड्यूटी डॉक्टर योगिता द्वारा भर्ती किया गया था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल डॉक्टर सागर मालवीया को दिखाया गया। जांच के बाद पता चला कि उनके मस्तिष्क की झिल्ली में संक्रमण और सूजन है। अधिक उम्र होने के कारण यह मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में उन्हें तुरंत भर्ती कर उच्च स्तरीय उपचार शुरू किया गया। अस्पताल में निरंतर निगरानी और उचित दवाओं के चलते उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है।
🏥 CMHO और सिविल सर्जन ने किया नए ICU का निरीक्षण, जाना मरीज का हाल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल द्वारा बी-ब्लॉक के प्रथम तल पर नवीन संचालित आई.सी.यू. (ICU) का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां भर्ती मरीज पीर मोहम्मद से भेंट कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अधिक उम्र में इस तरह के संक्रमण जानलेवा हो सकते हैं, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने और तुरंत उपचार शुरू होने से मरीज की जान बचाई जा सकी। यह सफलता जिला अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं और समर्पित स्टाफ के बेहतरीन तालमेल का ही परिणाम है।
🙏 भावुक परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का जताया हृदय से आभार
सही समय पर मिले इलाज से मरीज के पुत्र फारूक कुरैशी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, डॉक्टर सागर मालवीया सहित आई.सी.यू. की इंचार्ज सुरेखा पवार और नर्सिंग ऑफिसर संतोषी पवार व प्रियंका मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की तत्परता से ही मेरे पिताजी की जान बच सकी। उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की तारीफ करते हुए सभी स्टाफ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























