खण्डवा। ओंकारेश्वर मंदिर का लड्डू महाप्रसाद अब पोस्ट ऑफिस के माध्यम से श्रद्धालुओं के घर तक पहुंचेगा। यह सुविधा शीघ्र ही शुरू होने जा रही है। अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि इस सुविधा के अन्तर्गत श्रद्धालु देश में कहीं से भी ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से महाप्रसाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
डाक के जरिए घर पहुंचेगा बाबा का पवित्र प्रसाद…
प्रशासन की इस नई पहल से अब देश के किसी भी कोने में बैठा श्रद्धालु बाबा ओंकारेश्वर का प्रसाद प्राप्त कर सकेगा। पोस्ट ऑफिस के माध्यम से बाबा ओंकारेश्वर का पवित्र प्रसाद सीधे श्रद्धालुओं के पते पर डिलीवर किया जाएगा।
प्रसाद के साथ मिलेंगी ये विशेष चीजें:
श्रद्धालुओं को भेजे जाने वाले प्रसाद के पैकेट में केवल लड्डू ही नहीं, बल्कि अन्य धार्मिक सामग्री भी शामिल होगी:
लड्डू महाप्रसाद
शिव चालीसा
पवित्र रुद्राक्ष
मंदिर दर्शन कार्ड (निःशुल्क)
अपर कलेक्टर ने बताया कि इस व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर प्रांगण में अलग से डाक विभाग का एक काउंटर भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस काउंटर के शुरू होने से श्रद्धालु वहां से न केवल प्रसाद वितरण की बुकिंग कर सकेंगे, बल्कि डाक विभाग की अन्य सेवाओं का लाभ भी मंदिर परिसर में ही ले सकेंगे।मंदिर प्रांगण में खुलेगा विशेष डाक काउंटर…
इस सुविधा के शुरू होने से उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी जो व्यक्तिगत रूप से मंदिर नहीं पहुंच पाते हैं, अब वे घर बैठे ही ज्योतिर्लिंग का प्रसाद प्राप्त कर पुण्य लाभ ले सकेंगे।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































