चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के PGI अस्पताल के मेन गेट के बाहर खड़ी एक सफेद रंग की कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई। धुएँ के घने गुब्बार उठने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


पंजाब




























