खंडवा। रंगों से सराबोर सामाजिक समरसता के भाव को लेकर होली एवं रंग पंचमी का पावन पर्व शीघ्र आने वाला है। सामाजिक संस्थाओं एवं महिला मंडलों द्वारा इन दिनों फाग उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवचंडी महिला मंडल के तत्वावधान में संयोजक श्रीमती पिंकी वर्मा द्वारा लव-कुश गार्डन में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बड़े ही उत्साह, उमंग एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ।
50 किलो फूलों से खेली गई होली, राधा-कृष्ण के स्वरूप ने मोहा मन…
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी रही। आयोजन के दौरान नेहा वर्मा एवं नेहा दुबे को राधा-कृष्ण के स्वरूप में सुसज्जित किया गया, जिन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
फूलों की होली: लगभग 50 किलो पुष्पों से फूलों की होली खेली गई।
भक्तिमय माहौल: फूलों की वर्षा से पूरा परिसर भक्ति, आनंद और रंगों से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर उत्सव को विशेष गौरव प्रदान किया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए तथा विविध मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से पारंपरिक फाग उत्सव की झलक प्रस्तुत की।पारंपरिक वेशभूषा और भजनों पर थिरकीं महिलाएं…
प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश…
यह पर्व प्रेम, सौहार्द, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। संयोजक श्रीमती पिंकी वर्मा ने बताया कि यह उत्सव हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर जीवन में आनंद और सकारात्मकता लाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से स्वल्पाहार प्रसादी ग्रहण की, जिसके बाद बड़े ही उत्साह के साथ आयोजन का समापन हुआ।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































