खंडवा। पति के खिलाफ की गई जिलाबदर कार्रवाई को असत्य साक्ष्यों पर आधारित बताते हुए सन्मति नगर निवासी उर्मिला जैन ने मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने शासन से मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, रोजनामचा एवं अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ-साथ परिवार के भरण-पोषण के लिए शासकीय सहायता दिलाने की मांग की है।
आवेदिका उर्मिला जैन ने बताया कि उनके पति अमित जैन पिता राजेंद्र जैन को जिला बदर कर जिले से बाहर कर दिया गया है।
परिवार के सामने गहराया भरण-पोषण का संकट…
उर्मिला ने बताया कि उनके पति के जिले से बाहर होने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उनके परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं:
5 वर्षीय अविरल
4 वर्षीय जतन
1 वर्षीय माधव
आवेदिका ने बताया कि वह केवल 9वीं-10वीं तक शिक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार का रोजगार नहीं आता। पति के बाहर रहने से घर में भरण-पोषण तक की समस्या उत्पन्न हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज और रोजनामचा उपलब्ध कराने की मांग…
आवेदन में उर्मिला ने 17 अगस्त 2025 की कथित घटना से संबंधित निम्नलिखित दस्तावेजों की मांग की है:
मोघट रोड थाना: घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज।
रोजनामचा: थाने के रोजनामचा की प्रविष्टि।
CCTNS: सीसीटीएनएस की 24 घंटे की प्रमाणित प्रतिलिपि।
उन्होंने बताया कि इन दस्तावेजों की आवश्यकता उन्हें आगे की न्यायिक कार्यवाही के लिए है। उर्मिला जैन ने यह भी मांग की है कि पति की गिरफ्तारी की सत्यता परखने के लिए थाना प्रभारी का नार्को परीक्षण कराया जाए, ताकि प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके।
उच्च न्यायालय जाने की तैयारी…
आवेदिका ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की तैयारी कर रही हैं और इसके लिए उन्हें संबंधित सरकारी अभिलेखों की सख्त आवश्यकता है। जनसुनवाई में प्रस्तुत इस आवेदन पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक परीक्षण और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































