हैदराबाद। हैदराबाद में सोमवार को तेज बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में तेज भारी के बाद जलभराव हो गया, जिसके चलते लोगों को आने-जानें में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ओडिशा राज्य में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश का पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।
.jpg)
बता दें कि ओडिशा में भी लगातार बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवपात में तब्दील हो चुका है, जिससे दक्षिण ओडिशा के साथ राज्य के विभिन्न जगहों पर भारी बारिश हो रही है, गजपति जिले में 500 लोगों को स्थानान्तरित कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। भुवनेश्वर सिटी के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुए। वहीं मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा के कई जगगों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।
.jpg)
यह खबर आपको कैसी लगी?



देश



























