नई दिल्ली। श्रीलंका से भारत आईं बॉलीवुड अदाकार जैकलीन फर्नांडिस ऐसी इंडियन स्टार्स में से एक हैं जो नेचुरल दिखने में ज्यादा ऐतबार करती हैं। अदाकार अपनी सादगी को लेकर इंस्टाग्राम पर बेहद फेमस है, इंस्टा पर उनके 45 लाख फॉलोअर्स है। जैक्लीन इंस्टा पर अपनी जिंदगी की झल्कियां पेश करती रहती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसे उनके चाहने वालों में खासा पसंद किया जा रहा है।
जैकलीन एक बहुजातीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म कनाडाई, श्रीलंकाई और मलेशियाई परिवार में हुआ है। जी हां, बहुराष्ट्रीय वंश वाली इस अभिनेत्री का चेहरा बिल्कुल विदेशी लोगों की तरह है। फिस्म स्टार्स की स्किन के बारे में अक्सर हम कल्पना करते हैं कि उनकी स्किन चमकदार और खूबसूरत होती हैं, लेकिन हालिया पोस्ट में अभिनेत्री ने स्टीरियोटाइट सोच को बदल दिया है।



मनोरंजन




















