🔥 ट्रेंडिंग

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को कहा, सुधर जाओ नहीं तो जान से मार देंगे; मचा हड़कंप

रांची। Hemant Soren Death Threat झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली है। सीएम को सुधर जाने की नसीहत देते हुए कहा गया है कि अगर नहीं सुधरे तो जान से मार देंगे। ई-मेल पर दी गई जान से मारने की धमकी के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले की तफ्तीश के लिए स्‍पेशल इनवेस्टिगेशन टीम बनाई गई है। सीआइडी ने एसआइटी को ई मेल भेजने वाले अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

सीएम हेमंत सोरेन को अपराधियों ने दो अलग-अलग ई-मेल से जान मारने की धमकी दी है। अपराधियों ने धमकी में लिखा है कि सुधर जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। मुख्यमंत्री को भेजे गए ईमेल के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश में अपराध अनुसंधान विभाग एसआईटी गठित कर पूरे मामले के अनुसंधान में जुटा हुआ है। इस मामले में रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूचना मिली है कि सीआईडी ने उस ईमेल एड्रेस के आईपी एड्रेस को निकाल लिया है जिसके आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी इसी तरह की जाने से मारने की धमकी ई मेल के जरिये मिली थी। तब इस मामले में उत्तराखंड से एक कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी हुई थी। गिरिडीह जिले के एक सिरफिरे युवक ने भी राजभवन, मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की धमकी पूर्व में दी थी। जिसका पुलिस ने खुलासा किया था। अब इस नए ईमेल से सीआईडी पूरे मामले की पड़ताल में सक्रिय हो गई है। मुख्‍यमंत्री को भेजे गए ई मेल के संबंध में तकनीकी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फायदा, क्या है परियोजना की समय-सीमा

बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला