🔥 ट्रेंडिंग

दिवंगत पत्नी से बेपनाह मोहब्बत में पति ने किया ऐसा काम, अब हर पल आंखों के सामने होगी वो

चेन्नई। पत्नी से बेपनाह मोहब्बत करता था वो उसकी याद में उसने कुछ ऐसा किया है कि अब वह 24 घंटे उसकी आंखों से ओझल नहीं हो पाएगी। 30 दिन पहले हुई एक अनहोनी में पत्नी की मौत हो गई तो उसने कुछ ऐसा किया कि अब उसकी पत्नी 24 घंटे उसकी आंखों के सामने रहेगी। दरअसल, उसने पत्नी का स्टैच्यू बनाकर अपने घर में लगवाया है।

सेथुरमन नाम के इस शख्स ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी को खोया है, लेकिन जब भी वह इस स्टैच्यू को देखते हैं तो वह अपनी पत्नी से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे बनाने के लिए इसे बनाने के लिए रबर, विशेष रंगों का उपयोग किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक में भी एक शख्स ने अपनी पत्नी की याद में कुछ ऐसा ही किया था। 11 अगस्त को कर्नाटक के कोप्पल निवासी एक उद्योगपति ने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में सपनों का घर बनवाया है। अपने नए निवास में पत्नी की सिलकॉन वैक्‍स की हूबहू की मूर्ति स्थापित करके श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उद्योगपति श्रीनिवास गुप्ता की पत्नी माधवी की जुलाई 2017 में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब माधवी की याद में बनाई गई सिलकॉन वैक्‍स की हूबहू मूर्ति उद्योगपति ने आवास के अंदर स्थापित कराया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि वास्तुकार, रंगनानावर की मदद से मूर्ति को उनके नए घर में स्थापित किया गया

श्रीनिवास गुप्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआइ से कहा, ‘पत्नी को अपने घर में फिर से देखना एक सुखद एहसास है क्योंकि यह उसका सपनों वाला घर था। बेंगलुरु के कलाकार श्रीधर मूर्ति ने मेरी पत्नी की प्रतिमा तैयार करने में एक साल का समय लिया। सिलिकॉन का इस्तेमाल स्थिरता के लिए किया गया।’ वहीं, तस्वीरों को देखने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स भावुक है और अपने हिसाब उनको बधाई भी दी।

जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फायदा, क्या है परियोजना की समय-सीमा

बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला