फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफोर्म इंस्टाग्राम ने अपने यूज़र्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम लाइव रूम्स रखा गया है। इस नए फीचर के जरिए यूज़र्स लाइव सेशन के दौरान अन्य तीन लोगों को भी जोड़ सकते हैं। खास बात यह है कि अन्य यूजर्स को जोड़ने के लिए यूज़र को लाइव सेशन को रोकना नहीं पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले लाइव सेशन आयोजित करने वाले यूज़र के अतिरिक्त सिर्फ एक यूज़र को ही जोड़ा जा सकता था।
इस तरह करें लाइव रूम्स फीचर का इस्तेमाल
यह खबर आपको कैसी लगी?


टेक्नोलॉजी

























