मास्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वैश्विक मामलों में रूस हमेशा से संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाई में केंद्रीय भूमिका में रहा है। रूस संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक सदस्य रहा है और हमेशा संगठन को मजबूत करने की वकालत करता रहा है। रूस संयुक्त राष्ट्र को सुदृढ़ करने के पक्षघर रहा है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मसलों पर संयुक्त राष्ट्र के आग्रहों व नियमों की अनदेखी की है। खासकर ईरान के मसले पर यूएन और अमेरिका की अलग राय रही है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


विदेश



























