भोपाल: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर आरोपों की बौछार लगा दी। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि चोर की दाढ़ी…राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए बिना नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा था और राफेल घोटाले का हवाला दिया था।
राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच भयंकर जंग छिड़ गई है जहां कांग्रेस की तरफ से तरह-तरह के मीम बनाए जा रहे हैं तो वहीं बीजेपी, कांग्रेस सरकार के समय और गांधी परिवार पर घोटालों के आरोप लगाकर सोशल मीडिया में मैसेज वायरल कर रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले और बंगाल में विपरीत और कठिन परिस्थितियों में बीजेपी को बड़ी बढ़त दिलाने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी और पूरे गांधी परिवार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा
“चोर मचाये शोर !!!
●जीप और मूंदड़ा स्कैंडल
●नागरवाला स्कैंडल
●बोफोर्स घोटाला
●अगस्ता हेलीकाप्टर घोटाला
●2G-3G-CWG घोटाला
●नेशनल हेराल्ड घोटाला
चार पीढ़ियों की चोरी की कुछ झलक।
वैसे पूरी किताब लिखी जा सकती है खानदानी चोरी पर
बात निकली है तो दूर तक जायेगी…”
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























