खंडवा | राजनीतिक समाचार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी द्वारा नई शहर कार्यकारिणी के गठन के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन सहित नवनियुक्त शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
✊ दिग्गज नेताओं ने दिया ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का मंत्र
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरदा विधायक एवं खंडवा प्रभारी आर.के. दोगने उपस्थित रहे। साथ ही कसरावद विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, खंडवा लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र पटेल और उत्तमपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं एवं नई कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की सीख दी। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ‘नवसंकल्प’ के तहत ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का संकल्प भी लिया।
🚀 ‘संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, घर-घर पहुंचाएं पार्टी की नीतियां’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में यह टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसंपर्क बढ़ाने, आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने एवं पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
📋 शहर कार्यकारिणी में इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
शहर कार्यकारिणी के नवगठित पदाधिकारियों में विकास व्यास को संगठन महासचिव और राशिद भाटिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर अविनाश शुक्ला, अहमद पटेल, बलराम वर्मा, नूरजहां बेगम, राजू सुनगत एवं सुरेश गुरवानी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेमांशु जैन को जिला कांग्रेस प्रवक्ता के साथ अब शहर कांग्रेस प्रवक्ता की भी अतिरिक्त जवाबदारी दी गई है एवं विशाल सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इन सभी का अतिथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
👥 भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद, इन्होंने किया संचालन
प्रतिभा रघुवंशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे आपसी समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओंकार पटेल, अजय ओझा, सदाशिव भवरिया, रियाज हुसैन, अवधेश सिसोदिया, दीपक मुल्लू राठौर, दिव्यांश ओझा, डॉ. चौनसिंह वर्मा, देवेंद्र जैन, जगदीश चंद चौरे, अहमद पटेल, मोहन ढाकसे, श्याम यादव, विनोद यादव, मनोज मंडलोई सहित साधना जोशी, मीनू मंडलोई, कामिनी मंडलोई, शबीना सिद्दीकी, किरण शर्मा, पूजा जैन और नूरजहां बी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल ने किया एवं अंत में आभार अकरम जाटू ने माना।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























