पटना। हर साल ठंड के मौसम में कोहरे और रफ्तार से सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। पिछले 12 दिनों में केवल पटना में ही कुल 13 सड़क हादसे हुए हैं, जिसमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 जख्मी हुए हैं। इसमें सबसे अधिक बाइक सवार हादसे के शिकार हुए है। अब कोहरे का असर भी सड़कों पर दिखने लगा। मंगलवार को हाइवा की चपेट में आने से पुलिस जिप्सी में सवार तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए।
वाहनों की चेकिंग की व्यवस्था नहीं
शहर में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस सतर्क नहीं। ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। रात में अब कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। शहर की अधिकांश बस, ट्रक और ऑटो में बैक लाइट तक नहीं है, जिनमें है वह टूटे है या फिर काम नहीं करतीं।
इन इलाकों में सबसे अधिक दुर्घटना
अटल पथ, जगनपुरा मोड़ न्यू बाईपास, बेउर मोड़, अनीसाबाद गोलंबर के पास, मीठापुर बस स्टैंड के पास, राजाबाजार ओवरब्रिज, न्यू बाईपास खेमनीचक, एलसीटी घाट के पास हादसे सबसे अधिक होते हैं। ट्रैफिक पुलिस की मानें तो शहर में ब्लैक स्पाट में जगनपुरा मोड़ न्यू बाईपास, अनीसाबाद गोलंबर, मीठापुर बस स्टैंड, राजाबाजार ओवरब्रिज, न्यूबाईपास खेमनीचक, एलसीटी घाट, नंदलाल छपरा, गांधी सेतु पीलर नंबर 46, शीतला मंदिर आरओबी और कुम्हरार गुमटी है
हाल में हुए सड़क हादसे
कोहरे में क्या करे
क्या न करें
हेडलाइट पर विशेष ध्यान दें
कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष रूप से हैडलाइट का ध्यान रखें। हेडलाइट में अच्छे किस्म का बल्ब ही इस्तेमाल करना चाहिए। अब नई और आधुनिक लाइटें आ गई हैं इनका उपयोग काफी राहत दे सकता है। साथ ही फॉग लाइट भी आवश्यक रूप से लगवाएं। ये कोहरे में दृश्यता के अनुरूप ही बनाई जाती हैं और कम ²श्यता में भी अधिक दूर तक देखा जा सकता है। गाड़ी के आगे-पीछे रेडियम स्टीकर लगाने के साथ ही हॉर्न को भी ठीक रखना चाहिए।
टायरों का भी रखें ध्यान
कोहरे के दौरान नमी रहने के कारण सड़कें गीली होने से हादसों की आशंका अधिक हो जाती है। ऐसे में गाड़ी के टायरों का विशेष ध्यान रखें। निर्धारित किलोमीटर के बाद टायर बदल लें और इनमें हवा का दबाव भी पर्याप्त रखें। टायर भी अच्छी गुणवत्ता वाले ही इस्तेमाल करने चाहिए।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























